IPL Highest Score | आईपीएल उच्चतम स्कोर

इस पोस्ट में हम IPL Highest Score के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है | इस खेल में भारत के अतिरिक्त भी अन्य कई देशों के खिलाड़ियों को भी मैचो में सम्मिलित किया जाता हैं | मुख्यतः इस IPL मैच का आयोजन अप्रैल या मई महीने में किया जाता हैं | IPL मैचो के कारण  क्रिकेट जगत में भारत को सभी देश एक नये विश्वास के साथ देखते हैं | IPL में कई प्रकार की टीमें होती है | इन टीमो के मालिक विश्व के अच्छे से अच्छे खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा रूपये देकर अपनी टीम में खिलाड़ियों को सम्मिलित करना चाहते हैं | प्रत्येक मैचो का टीवी पर प्रसारण किया जाता हैं | टीवी प्रसारण से चैनल वालो को हजारों करोड़ों रुपयों की आय होती हैं | IPL से भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सहायता होती हैं | नये-नये क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल के कारण ही टीम में सम्मिलित होने का मौका मिलता हैं | जो कि भारत की टीमो में शामिल होकर देश के लिए खेलने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होता हैं | क्रिकेट को पसंद करने वाले लोग जिस प्रकार से वर्ल्ड कप को पसंद करते हैं | उसी प्रकार वे सभी लोग प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले आईपीएल को भी काफी पसंद करते हैं | इस बार के IPL 2023 के सारे मैच काफी ज्यादा रोमाचंक रहे और हर बार की तरह इस बार भी IPL की सीरीज में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बन रहा है और हर मैच रोमांच से भरा हुआ है | तो इस आर्टिकल में आखिर तक बने रहिएगा जिसमे हम IPL Highest Score की विस्तृत जानकारी देने वाले है |

ipl highest score

आईपीएल उच्चतम स्कोर | IPL Highest Score

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज (Top 5 Batsmen with most runs in a season)

IPL के पिछले 12 एडिशन में फैंस को मनोरंजन का कम्प्लीट पैकेज दिया है। हालांकि बोलर्स ने इसमें अपनी भूमिका खूब निभाई है लेकिन पावर हिटर्स ने भी फैंस का खूब दिल बहलाया है। हालांकि इस लीग में उन बल्लेबाजों ने भी खूब कमाल दिखाया है जो क्रिकेट के क्लासिक शॉट खेलने के एक्सपर्ट होते हैं। एक नजर IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर चाहे विराट कोहली हों या फिर क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर हों या फिर क्लासिक माइकल हसी हो | IPL में आपको इन सबका जलवा देखने को मिला है। तो देखते हैं किन बल्लेबाजों ने आईपीएल के सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

  1. क्रिस गेल (Chris Gayle) 2013-708 रन

क्रिस गेल ने साल 2013 में 708 रन बनाए। उन्होंने इसी साल टूर्नामेंट का हाईऐस्ट स्कोर 175 नाबाद का स्कोर बनाया। साल 2013 में उन्होंने 708 रन बनाए । गेल ने इस सीजन में कुल 16 मैच खेले और 156 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इसमें एक सेंचुरी और चार हाफ सेंचुरी शामिल रहीं। गेल ने इस सीजन में 51 छक्के और 57 चौके लगाए।

  1. क्रिस गेल (Chris Gayle) 2012 और माइकल हसी (2013) – 733 रन

क्रिस गेल और माइकल हसी दोनों की बल्लेबाजी शैली एक दूसरे से अलग है। लेकिन दोनों तरह के बल्लेबाज आईपीएल में कामयाब रहे। गेल टी20 प्रारूप के महारथी हैं। वहीं हसी क्रिकेट की किताब से निकले शॉट खेलते थे। दोनों ने एक सीजन में 733 रन बनाए थे। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए क्रिस गेल और माइकल हसी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये रन बनाए। गेल ने जहां 160 और हसी ने 129 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। गेल का हाइऐस्ट स्कोर 128 और हसी ने 95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

  1. केन विलियमसन (Kane Williamson) 2018 – 735 रन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को उनकी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन इसके साथ ही गेंद को हिट करने की उनकी खूबी का भी जवाब नहीं। जरूरत पड़ने पर वह तेज पारी खेल सकते हैं और वह भी क्रिकेटीय शॉट खेलकर। साल 2018 में डेविड वॉर्नर की गैरमौजदूगी में विलियमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली। उन्होंने 17 मैचों में 735 रन बनाए। कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी ने विलियमसन को निखार दिया। उन्होंने इस सीजन में 52.50 के औसत से रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 8 हाफ सेंचुरी लगाईं। विलियमसन ने 142 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके खेल की मदद से टीम सीजन के फाइनल तक पहुंची। हालांकि वहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा।

  1. डेविड वॉर्नर (David Warner) 2016 – 848 रन

साल 2016 में सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी खूब रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस सीजन में कुल 848 रन बनाए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कुल 17 मैच खेले उनकी टीम इस साल आईपीएल चैंपियन बनी। इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वॉर्नर दूसरे नंबर पर है। इस सीजन में 9 हाफ सेंचुरी लगाईं और ज्यादातर टीम की जीत में काम आईं। उनका बल्लेबाजी औसत 60 से ज्यादा और स्ट्राइक रेट 151 का रहा। सीजन में वॉर्नर का हाईऐस्ट स्कोर नाबाद 93 रन का रहा।

  1. विराट कोहली (Virat Kohli) 2016 – 973 रन

विराट कोहली ने हर प्रारूप में रन बनाए हैं। आईपीएल में भी कोहली का बल्ला जमकर बोला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के रूप में हालांकि वह ट्रोफी पर अभी तक कब्जा नहीं कर पाए हैं लेकिन अपने बल्ले से बीते 12 सीजन में उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। और साल 2016 आईपीएल में उनके लिए सबसे शानदार रहा। 16 मैचों में उन्होंने 973 रन बनाए। वह इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस साल कोहली ने चार शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 152 का था और औसत रहा 81 का। इस सीजन में बैंगलोर की टीम फाइनल में पहुंची| जहां उसे सनराइजर्स के हाथों हार गई।

IPL 2008 से 2022 तक विजेता टीम सूची | IPL Winner Team List 2008 to 2022

  • 2008 राजस्थान रॉयल्स
  • 2009 डेक्कन चार्जर्स
  • 2010 चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2011 चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2012 कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2013 मुंबई इंडियंस
  • 2014 कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2015 मुंबई इंडियंस
  • 2016 सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2017 मुंबई इंडियंस
  • 2018 चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2019 मुंबई इंडियंस
  • 2020 मुंबई इंडियंस
  • 2021 चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2022 गुजरात टाइटंस

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी | Players who hit most sixes in IPL

जड़े हैं ,17 सिक्स आईपीएल में बल्लेबाज एक से बढ़कर एक गगनचुंबी छक्के लगाते हैं| क्रिस गेल के नाम आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है|उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 छक्के जड़े थे| आईपीएल का 15वां सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर है| टूर्नामेंट में अब तक 57 मुकाबले खेले जा चुके हैं| जल्द ही प्लेऑफ की स्थिति भी साफ हो जाएगी| हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में जमकर रनों की बरसात हुई| बल्लेबाजों ने एक से बढ़कर एक गुगनचुंबी छक्के लगाए| वहीं इस सीजन कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला| इस खबर में हम आपको आईपीएल इतिहास के ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं|

  • क्रिस गेल – 17 छक्के
    सिक्सर किंग के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने आईपीएल के 142 मुकाबलों में करीब 40 की औसत और 96 के स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए हैं| उन्होंने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 175 रन की नाबाद पारी खेली थी| इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे| इस दौरान गेल का स्ट्राइकरेट 265 से अधिक का था |
  • ब्रैंडम मैकुलम – 13 छक्के
    ब्रैंडम मैकुलम ने आईपीएल के 109 मुकाबलों में 27.69 के औसत और 131.74 के स्ट्राइक रेट से 2880 रन बनाए हैं| उन्होंने साल 2008 में रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 73 गेंदों में 10 चौकों और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 158 रन बनाए थे| उनकी इस पारी की बदौलत कोलकाता ने बैंगलुरु को 140 रन से शिकस्त दी थी |
  • क्रिस गेल- 13 छक्के
    क्रिस गेल ने साल 2012 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 62 गेंदों पर नाबाद 128 रन की पारी खेली थी| इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के जड़े थे| इस दौरान उनका स्ट्राइक रन रेट 206.45 था |
  • क्रिस गेल- 12 छक्के
    क्रिस गेल ने साल 2015 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ 57 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली थी| इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 12 छक्के जड़े थे| इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.26 था |
  • एबी डिविलियर्स- 12 छक्के
    मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने साल 2016 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ बैंगलुरु के मैदान पर 52 गेंदों पर नाबाद 129 रन की पारी खेली थी| इस धुंआधार पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 12 छक्के जड़े थे| इस दौरान डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट 249 के करीब था|
  1. क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में बल्लेबाज के लिए शतक बनाना आसान काम नहीं होता है। बात की जाए T20 प्रारूप की तो इस प्रारूप में शतक बनाने के लिए बल्लेबाज को तेजी से बल्लेबाजी करने की जरूरत होती है। T20 प्रारूप में एक पारी में 120 गेंद ही होती हैं, ऐसे में बल्लेबाज को अपना शतक बनाने के लिए जोखिम उठाकर बल्लेबाजी करनी पड़ती है और जब बल्लेबाज जोखिम उठाकर तेजी से रन बनाता है तो उसका विकेट गिरने की संभावना भी रहती है। हालांकि इन सबके बावजूद ऐसे कई बल्लेबाज रहे जिन्होंने इस प्रारूप में एक से ज्यादा शतक अपने नाम किए हैं।

एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक किसने मारे ? | Who scored the most centuries in a season ?

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत जब से हुई तब से इस लीग में कई बल्लेबाजों ने शतक बनाने का कारनामा किया है। साल 2008 में खेले गए लीग के पहले ही मैच में ब्रैंडन मैकुलम ने 158 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। आईपीएल में दुनिया भर के दिग्गज गेंदबाज भी शामिल होते हैं, ऐसे में इन गेंदबाजों के सामने खड़े रहकर शतक बनाना अपने आप में एक मुश्किल काम है। हालांकि आईपीएल के इतिहास को देखें तो ऐसे कई बल्लेबाज रहे जिन्होंने एक सीजन में कई शतक बनाए।

हम इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे ही 3 बल्लेबाजों की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं। अभी IPL 2023 चल रहा है इस लिए IPL Highest Score के इस आर्टिकल में 2023 IPL से सम्बंधित डाटा इसमें सम्मिलित नहीं है |

3 बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने IPL के एक सीजन में सर्वाधिक शतक लगाए

1.विराट कोहली (4), 2016

आईपीएल 2016 से पहले इस लीग में शतक बनाने वालो की लिस्ट में विराट कोहली का नाम नहीं था। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली उस सीजन से पहले एक भी शतक बनाने में कामयाब नहीं हुए थे, हालांकि कोहली के नाम कई अर्धशतक थे लेकिन उनके नाम एक भी शतक नहीं था। साल 2016 में कोहली ने लाजवाब बल्लेबाजी करी थी और उस सीजन कोहली ने 973 रन बनाए और इस दौरान 4  शतक भी जड़े। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने और शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है।

2.जोस बटलर (4), 2022

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर जबरदस्त फॉर्म में दिखे। बटलर ने अपनी शानदार फॉर्म का पूरा फायदा उठाया और कई धमाकेदार पारियां खेली। वह मौजूदा सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और लीग के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर पहुँच गए। इस सीजन बटलर ने 17 मैचों में 863 रन बनाए और 4 शतक भी लगाए।

3.क्रिस गेल (2), 2011

IPL 2011 में T20 के इस दिग्गज को ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था और गेल अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद इस दिग्गज ने उस सीजन खेले अपने पहले ही मैच में मात्र 55 गेंदों में 102 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद गेल ने उस सीजन अपने चौथे ही मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी शानदार शतक जड़ा। गेल ने 12 मैचों में दो शतक सहित 608 रन बनाये थे। क्रिस गेल ने आईपीएल 2011 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था |

एक सीजन में दो शतक लगाने वालों की लिस्ट में कई और बल्लेबाज हैं लेकिन क्रिस गेल ने यह कारनामा सबसे पहले किया था, इसलिए हमने उन्हें अपनी लिस्ट में रखा है।

FAQ for IPL Highest Score :

Q1.आईपीएल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर क्या है ? | What is the highest IPL score ever ?
Answer : क्रिस गेल ने साल 2013 में हाईऐस्ट स्कोर 175 नाबाद का स्कोर बनाया था और इसी IPL टूर्नामेंट में उन्होंने 708 रन बनाए थे | गेल ने इस सीजन में कुल 16 मैच खेले और 156 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे |

Q2.किस आईपीएल टीम का सर्वाधिक स्कोर है ? | Which IPL team has Highest Score ?
Answer : IPL का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 263/5 बनाम पुणे वारियर्स इंडिया का रहा था |

Q3.कौन है आईपीएल का नंबर 1 बल्लेबाज ? | Who is No.1 IPL Batsman ?
Answer : IPL 2008 से 2022 तक शीर्ष 4 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की पूरी सूची :-

S.N Player Runs
1 Virat Kohli 6283
2 Shikhar Dhawan 5784
3 Rohit Sharma 5611
4 Suresh Raina 5528
Conclusion :

इस आर्टिकल में IPL Highest Score के बारे में जानकारी दी | इस खेल में भारत के अतिरिक्त भी अन्य कई देशों के खिलाड़ियों को भी मैचो में सम्मिलित किया जाता हैं | IPL मैच का आयोजन अप्रैल या मई महीने में किया जाता हैं और इस वजह से IPL मैचो के कारण क्रिकेट जगत में भारत को सभी देश एक नये विश्वास के साथ देखते हैं, IPL में कई प्रकार की टीमें होती है | नये-नये क्रिकेट खिलाड़ियों को IPL के कारण ही टीम में सम्मिलित होने का मौका मिलता हैं | जो कि भारत की टीमो में शामिल होकर देश के लिए खेलने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होता हैं | उसी प्रकार वे सभी लोग हर साल आयोजित होने वाले आईपीएल को भी काफी पसंद करते हैं | इस बार के IPL 2023 के सारे मैच काफी ज्यादा रोमाचंक रहे और हर बार की तरह इस बार भी IPL की सीरीज में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बन रहा है और हर मैच रोमांच से भरा हुआ है |

IPL 2023 में जितने भी मैच हुए उन सभी मैच की Highlights देखने के लिए यहाँ Click कीजिये |