IPL Most Expensive Player 2023 | आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी

Publisher

ipl most expensive player 2023

नमस्कार दोस्तों, इस पोस्ट में हम IPL Most Expensive Player 2023 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है |  इस खेल में भारत के अतिरिक्त भी अन्य कई देशों के खिलाड़ियों को भी मैचो में सम्मिलित किया जाता हैं | मुख्यतः इस IPL मैच का आयोजन अप्रैल या मई महीने में किया जाता हैं | IPL मैचो के कारण  क्रिकेट जगत में भारत को सभी देश एक नये विश्वास के साथ देखते हैं | इस बार के IPL 2023 के सारे मैच काफी ज्यादा रोमाचंक रहे और हर बार की तरह इस बार भी IPL की सीरीज में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बन रहा है और हर मैच रोमांच से भरा हुआ है | इस आर्टिकल में आप आईपीएल 2023 के टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों के बारे में जानोगे। आप सभी बहुत अच्छे से जानते है हमारे देश मे क्रिकेट को इतना पसंद किया जाता है, कि जब कभी भी इंडिया टीम का किसी दूसरी टीम के साथ मैच होता है, तो हम सब उस मैच को देखने के लिए अपना काम काज भी छोड़ देते हैं | खासकर जब देश मे आईपीएल शुरू होता है तो उसे देखने के लिए हम सब पहले से ही अपनी तेयारी कर लेते हैं |

ipl most expensive player 2023

IPL शुरु होने का हम सभी को इंतजार रहता है | आज के समय में ऐसे बहुत से क्रिकेट प्रेमी हैं, जिनको क्रिकेट के बारे मे ज्यादा जानकारी नहीं होती है जिस वजह से वे क्रिकेट से जुडी जानकारी प्राप्त करने के लिए इंटरनेट पर सर्च करते हैं, ठीक उसी प्रकार ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको शुरू होने जा रहे IPL 2023 मे सबसे महंगा खिलाडी कौन है, तो उन को अब चिंता करने की आवश्यकता नही है, क्योंकि इस आर्टिकल मे आपको IPL 2023 के Top 10 महंगे खिलाड़ियों के विषय मे जानकारी मिलने वाली है। आपकी जानकारी के लिये बताना चाहेंगे कि साल 2023 मे होने जा रहे आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमे देश विदेश के सभी खिलाडी हिस्सा लेते हैं | तो इन खिलाड़ियों को आईपीएल टीम के मालिक अपनी Team का हिस्सा बनाने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाती हैं | और अपनी टीम हिस्सा बना लेती है. खिलाड़ियों पर लगायी जाने वाली बोली लाखो करोड़ो मे होती है। तो चलिए अब आपका ज्यादा टाइम वेस्ट न करते हुए जानते हैं | टाटा आईपीएल 2023 के मंहगे खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं |

आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी | IPL Most Expensive Player 2023

अगर आप क्रिकेट को पसंद करते हैं और आईपीएल क्रिकेट देखते हैं तो आपको आईपीएल मे खेलने वाले खिलाड़ियों मे से सबसे मंहगा खिलाडी कौन है इस बारे मे जरुर जानना चाहिये। अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं | तो इस पोस्ट में हम इसी विषय मे चर्चा करने जा रहे हैं | TATA IPL 2023 के ऑक्शन में सबसे मंहगा खिलाडी इंग्लैंड टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाडी सैम करन है | इनके ऊपर रिकॉर्ड तोड़ बोली लगायी गई और अंत मे पंजाब किंग्स टीम ने 18.50 करोड़ की बड़ी रकम देकर सैम करन को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है।

तो दोस्तों ऐसे मे इस साल के आईपीएल में सेम करन आपको पंजाब टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे । हालांकि दोस्तो ऐसे और भी कई खिलाडी हैं | जिनके ऊपर करोड़ो रुपे की बोली लगाकर टीम मे शामिल किया गया है। TATA IPL 2023 मे महंगा ऑक्शन की लिस्ट मे दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलरांउडर खिलाड़ी केमरॉन ग्रीन का नाम आता है, आपको बता देते कि केमरॉन ग्रीन का वेस प्राइस महज़ 2 करोड़ था, लेकिन इस साल इनके ऊपर सभी टीमों ने बोली लगायी और अंत में मुंबई इंडियन टीम ने 17.50 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम मे शमिल किया। साल 2023 मे होने वाले आईपीएल मे सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट मे तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही खिलाडी बेन स्टोक्स का नाम आता है, साथियो बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 16.25 करोड़ की बड़ी रकम देकर टीम का हिस्सा बनाया।

टॉप 10 आईपीएल सबसे महंगे खिलाड़ी 2023 सूची | Top 10 IPL Most Expensive Player 2023 List

  1. सैम कुरेन- 18.50 करोड़ रुपये (पंजाब किंग्स)
  2. कैमरन ग्रीन- 17.50 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)
  3. बेन स्टोक्स – 25 करोड़ रुपये (चेन्नई सुपर किंग्स)
  4. निकोलस पूरन – 16 करोड़ रुपये (लखनऊ सुपरजाएंट्स)
  5. हैरी ब्रुक – 25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
  6. मयंक अग्रवाल- 8.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)
  7. शिवम मावी- 6 करोड़ रुपये (गुजरात टाइटन्स)
  8. जेसन होल्डर- 5.75 करोड़ रुपये (राजस्थान रॉयल्स)
  9. मुकेश कुमार- 5.50 करोड़ रुपये (दिल्ली कैपिटल्स)
  10. हेनरिच क्लासेन- 5.25 करोड़ रुपये (सनराइजर्स हैदराबाद)

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी 2023 की कुछ जानकारियां | Some Information of IPL Most Expensive Player 2023

टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे मे TATA IPL 2023 मे होने वाले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाडी हैं | इनको टीम के मालिक ने एक बड़ी रकम देकर अपनी अपनी टीम मे जोड़ा है। सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदने वाली टीम की अक्सर डूबी है लुटिया, सिर्फ एक बार ही बन पाई चैंपियन | IPL में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदने वाली टीम को अक्सर हार ही नसीब हुई है| आइए जानते हैं | अब तक किस टीम को महंगे खिलाड़ी खरीदने पर हार मिली| आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन ने सभी को हैरान किया| इस बार की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बिकने का रिकॉर्ड बना| पंजाब किंग्स ने इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन को 18.5 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया| लेकिन पंजाब की यह चाल उन पर भारी पड़ सकती है| दरअसल, आईपीएल में सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदे वाली टीम की लुटिया अक्सर डूबी है| आईपीएल के इतिहास में सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ है, जब सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदे वाली टीम ने खिताब जीता हो| 2013 में मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी| उस साल टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को 6.3 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था| मैक्सवेल उस साल की नीलामी में सबसे महंगे बिके थे| हालांकि मैक्सवेल ने उस साल मुंबई को चैंपियन बनाने के में कोई खास योगदान नहीं दिया था. आइए जानते हैं| हर साल सबसे महंगा खिलाड़ी खरीदने वाली टीमों का क्या हाल रहा है |

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी | Most Expensive Player in IPL History

  1. महेंद्र सिंह धोनी (2008)

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी को 2008 में 9.5 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था| धोनी उस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए थे| लेकिन चेन्नई 2008 में फाइनल में हार गई थी|

  1. एंड्रयू फ्लिंटॉप और केविन पीटरसन (2009)

2009 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे| एंड्रयू फ्लिंटॉप को चेन्नई ने और केविन पीटरसन को आरसीबी ने 9.8 करोड़ की कीमत देकर अपनी-अपनी टीमों में शामिल किया था| दोनों ही टीमें खिताब जीतने में नाकाम रही थीं|

  1. शेन बॉन्ड और कीरन पोलार्ड (2010)

2010 में केकेआर ने शेन बॉन्ड को और मुंबई इंडियंस ने कीरन पोलार्ड को 4.8 करोड़ रूपए में खरीदा था| उस साल केकेआर प्लेऑफ में नहीं जा सकी थी| वहीं मुंबई फाइनल में हार गई थी|

  1. गौतम गंभीर (2011)

2011 में केकेआर ने गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ की कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया था| हालांकि यह टीम खिताब के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई थी|

  1. रवींद्र जडेजा (2012)

2012 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रवींद्र जड़ेजा को 12.8 करोड़ में खरीदा था| उस साल टीम फाइनल में हार गई थी|

  1. ग्लेन मैक्सवेल (2013)

2013 में ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने 6.3 करोड़ रूपए में खरीदा था| यह एकमात्र ऐसी साल थी, जब सबसे महंगे खिलाड़ी वाली टीम ने आईपीएल का खिताब जीता था|

  1. युवराज सिंह (2014)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2014 में युवराज सिंह को 14 करोड़ में खरीदा था| आरसीबी उस साल प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर रही थी|

  1. युवराज सिंह (2015)

2015 में दिल्ली ने युवराज सिंह को 16 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया था| लेकिन दिल्ली की टीम प्ले ऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी|

  1. शेन वॉटसन (2016)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2016 में शेन वॉटसन को 9.5 करोड़ की कीमत देकर टीम में शामिल किया था| लेकिन उस साल आरसीबी फाइनल मैच हार गई थी|

  1. बेन स्टोक्स (2017)

बेन स्टोक्स को 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था| लेकिन टीम के फाइनल में आकर हार का सामना करना पड़ा था|

  1. बेन स्टोक्स (2018)

अगले ही साल यानी 2018 में बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा था| लेकिन टीम आईपीएल खिताब जीतने में नाकाम रही थी|

  1. जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती (2019)

के के आर ने वरुण चक्रवर्ती को और राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट को 2019 में 8.4 करोड़ में खरीदा था| उस साल दोनों ही टीमें टॉप-4 तक भी नहीं पहुंच पाई थी|

  1. पैट कमिंस (2020)

कोलकाता की टीम ने 2020 में पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपए की कीमत देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था| लेकिन टीम प्ले ऑफ तक भी नहीं पहुंची थी|

  1. क्रिस मॉरिस (2021)

2021 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में खरीदा था| लेकिन टीम खिताब जीतने में नाकाम रही थी|

  1. ईशान किशन (2022)

मुंबई इंडियंस ने 2022 में ईशान किशन को 15.25 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था| मुंबई की टीम 2022 में अंक तालिका में 10वें नंबर पर रही थी |

FAQ :

Q1. IPL 2023 का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है ? | Who is the costly player in IPL 2023 ?
Answer : 

Position Name Price
1. Sam Curran RS 18.5 crore
2. Cameron Green RS 17.5 crore
3. Ben Stokes RS 16.25 crore
4. Nicholas Pooran RS 16 crore

Q2. आईपीएल नीलामी 2023 में कौन सा खिलाड़ी बिका ? | Which player sold in IPL auction 2023 ?
Answer : वेसे तो IPL2023 की नीलामी में बहुत सारे खिलाडियों की नीलामी हुई पर इनमे से सबसे ज्यादा बोली लगने वाले खिलाड़ियों मे से सबसे पहले महंगे खिलाडियों में इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाडी सैम करन है जिनको पंजाब किंग्स टीम ने 18.50 करोड़ में ख़रीदा गया, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलरांउडर खिलाड़ी केमरॉन ग्रीन को मुंबई इंडियन टीम ने 17.50 करोड़ में ख़रीदा और तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही खिलाडी बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 16.25 करोड़ में टीम का हिस्सा बनाया गया |

Q3. आईपीएल 2023 के लिए कोहली को कितना भुगतान किया गया है ? | How much is Kohli paid for IPL 2023?
Answer : विराट कोहली ने पिछले 11 साल में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे फ्रेंचाइजी की सैलरी में इजाफा हुआ है. 2018-2021 से उनकी सैलरी करीब 17 करोड़ थी। इस साल 2023 विराट कोहली की कीमत 15 करोड़ रुपये है।

Q4. आईपीएल 2023 जीतने के लिए पुरस्कार राशि क्या है ? | What is the prize money for winning the IPL 2023 ?
Answer : 2023 इंडियन प्रीमियर लीग में टीमों को कुल 46.5 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है, जो पिछले साल के टूर्नामेंट से पुरस्कार पूल में 25 प्रतिशत की वृद्धि है। IPL 2023 अभी चल रहा है तो इसमें जितनी बढोतरी होती है है उसका खुलासा इस टूर्नामेंट के अंत में होगा |

Q5. आईपीएल 2023 में धोनी की क्या कीमत है | What is the price of Dhoni in IPL 2023 ?
Answer : धोनी चेन्नई सुपर किंग के कप्तान और विकेट कीपर भी है जिन्हें IPL 2023 में करीब 15 से 17 करोड़ तक कीमत अदा की गई ।

Conclusion :

IPL 2023 मे खेलने वाले खिलाड़ियों मे से सबसे महंगे खिलाडियों में सबसे मंहगा खिलाडी इंग्लैंड टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाडी सैम करन है जिनके ऊपर रिकॉर्ड तोड़ बोली लगायी गई और अंत मे पंजाब किंग्स टीम ने 18.50 करोड़ की बड़ी रकम देकर सैम करन को अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलरांउडर खिलाड़ी केमरॉन ग्रीन का नाम आता है जिन्हें मुंबई इंडियन टीम ने 17.50 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपनी टीम मे शमिल किया और तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही खिलाडी बेन स्टोक्स का नाम आता है जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 16.25 करोड़ की बड़ी रकम देकर टीम का हिस्सा बनाया।

IPL 2023 में जितने भी मैच हुए उन सभी मैच की Highlights देखने के लिए यहाँ Click कीजिये |