लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स | LSG vs RCB IPL 2023 Highlights Match 15

IPL 2023 के 15th मुकाबले में LSG और RCB के बीच खेला गया | इस बार के IPL के सारे मैच काफी ज्यादा रोमाचंक रहे और हर बार की तरह इस बार भी IPL की सीरीज में कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बन रहा है और हर मैच रोमांच से भरा हुआ है | इस पोस्ट में  IPL 2023 में खेले गए 15वें मैच जो की लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बिच खेला गया उसकी सम्पूर्ण हाईलाईट देने वाले है |

lsg vs rcb ipl 2023 highlights match 15

LSG vs RCB IPL 2023 Highlights Match 15

आरसीबी करेगी पहले बल्लेबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11 में एक-एक बदलाव

लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी-अपनी प्‍लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। लखनऊ ने तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया है। आरसीबी ने वेन पार्नेल को शामिल किया है।

लखनऊ सुपरजायंट्स की प्‍लेइंग 11

केएल राहुल (कप्‍तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्‍टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड और रवि बिश्‍नोई।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्‍लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डू प्‍लेसी (कप्‍तान), महिपाल लोमरोर, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल और मोहम्‍मद सिराज

लखनऊ सुपरजायंट्स के स्‍थानापन्‍न खिलाड़ी

स्‍थानापन्‍न खिलाड़ी – आयुष बदोनी, स्‍वप्निल सिंह, कृष्‍णप्‍पा गौतम, डेनियल सेम्‍स और प्रेरक मांकड।

आरसीबी के स्‍थानापन्‍न खिलाड़ी

स्‍थानापन्‍न खिलाड़ी – कर्ण शर्मा, अकाशदीप, सुयष प्रभुदेसाई, माइकल ब्रेसवेल और सोनू यादव।

जयदेव उनादकट का सटीक ओवर

जयदेव उनादकट पारी का पहला ओवर करने आए। विराट कोहली ने पहली गेंद को सम्‍मान दिया। अगली गेंद पर कोहली ने आगे बढ़कर शॉट जमाया, लेकिन टाइमिंग अच्‍छी नहीं रही। गेंद डीप कवर्स की दिशा में गई, जहां रवि बिश्‍नोई ने डाइव लगाकर गेंद रोकी। कोहली 2 रन लेने में सफल रहे। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर कोहली ने कवर्स में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर डू प्‍लेसी ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी।

1 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 4/0। विराट कोहली 3* और फाफ डू प्‍लेसी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोहली ने खेले आकर्षक शॉट्स

आवेश खान पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर डू प्‍लेसी ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक कोहली को दी। दूसरी गेंद पर कोहली ने स्‍टेप आउट करके डिफेंस किया। तीसरी गेंद पर कोहली ने जमाया शानदार छक्‍का। गेंद फाइन लेग की दिशा में स्‍टैंड्स में गई। अगली गेंद पर कोहली ने कवर्स में शानदार चौका जमाया। आवेश खान पर पूरी तरह हावी हुए विराट कोहली। पांचवीं गेंद पर आवेश ने कोहली को बीट किया। इस ओवर में 13 रन बने।

2 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 17/0। विराट कोहली 13* और फाफ डू प्‍लेसी 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

पांड्या के ओवर में बने 8 रन

क्रुणाल पांड्या पारी का तीसरा ओवर करने आए। डू प्‍लेसी ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। अगली गेंद पर कोहली ने भी सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर डू प्‍लेसी ने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर डू प्‍लेसी ने चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।

3 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 25/0। विराट कोहली 15* और फाफ डू प्‍लेसी 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोहली ने जड़े दो ताबड़तोड़ चौके

आवेश खान पारी का चौथा ओवर करने आए। विराट कोहली ने पहली ही गेंद पर शानदार बाउंड्री जमाई। तीसरी गेंद पर कोहली ने कवर्स की दिशा में एक और चौका जमाया। इस ओवर में 8 रन बने।

4 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 33/0। विराट कोहली 23* और फाफ डू प्‍लेसी 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोहली ने जड़ा शानदार छक्‍का

क्रुणाल पांड्या पारी का पांचवां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर डू प्‍लेसी ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। अगली गेंद पर कोहली ने लांग ऑन की दिशा में छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर कोहली ने मिडविकेट की दिशा में हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर डू प्‍लेसी ने सिंगल लिया। इस ओवर में 9 रन बने।

5 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 42/0। विराट कोहली 30* और फाफ डू प्‍लेसी 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

 मार्क वुड की हुई धुनाई

मार्क वुड पारी का छठां ओवर करने आए। कोहली ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से शानदार चौका जमाया। दूसरी गेंद पर कोहली ने डीप मिडविकेट के ऊपर से शानदार छक्‍का लगाया। इस ओवर में 14 रन बने।

6 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 56/0। विराट कोहली 42* और फाफ डू प्‍लेसी 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

बिश्‍नोई का किफायती ओवर

रवि बिश्‍नोई पारी का सातवां ओवर करने आए। आरसीबी के बल्‍लेबाज इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं जमा सके, लेकिन 6 रन निकालने में कामयाब हुए।

7 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 62/0। विराट कोहली 45* और फाफ डू प्‍लेसी 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

पांड्या के ओवर में 6 रन बने

क्रुणाल पांड्या पारी का आठवां ओवर करने आए। विराट कोहली और फाफ डू प्‍लेसी इस ओवर में भी एक भी बाउंड्री नहीं जमा सके। इस ओवर में 6 रन बने।

8 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 69/0। विराट कोहली 48* और फाफ डू प्‍लेसी 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

 कोहली ने पूरा किया अर्धशतक

रवि बिश्‍नोई पारी का 9वां ओवर करने आए। डू प्‍लेसी ने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर डू प्‍लेसी ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सिंगल लेकर कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने 35 गेंदों में 4 चौके और तीन छक्‍के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। आखिरी गेंद पर डू प्‍लेसी ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। इस ओवर में 6 रन बने।

9 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 74/0। विराट कोहली 50* और फाफ डू प्‍लेसी 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोहली-डू प्‍लेसी ने आक्रामक तेवर अपनाए

क्रुणाल पांड्या पारी का 10वां ओवर करने आए। कोहली ने दूसरी गेंद पर वाइड लांग ऑन में पावरफुल छक्‍का जमाया। यह 84 मीटर दूरी का रहा। चौथी गेंद पर फाफ डू प्‍लेसी ने मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। आरसीबी की स्थिति बेहद मजबूत। बड़ा स्‍कोर बनना तय। इस ओवर में 13 रन बने।

10 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 87/0। विराट कोहली 58* और फाफ डू प्‍लेसी 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

बिश्‍नोई का किफायती ओवर

रवि बिश्‍नोई अपने स्‍पेल का तीसरा जबकि पारी का 11वां ओवर करने आए। फाफ डू प्‍लेसी ने दूसरी गेंद पर डीप प्‍वाइंट की दिशा में बाउंड्री हासिल की। इस ओवर में 3 सिंगल आए। ओवर में कुल 7 रन बने।

11 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 94/0। विराट कोहली 60* और फाफ डू प्‍लेसी 30* रन बनाकर खेल रहे हैं।

मिश्रा ने किया कोहली का शिकार

अमित मिश्रा पारी का 12वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर अमित मिश्रा ने विराट कोहली को डीप मिडविकेट में मार्कस स्‍टोइनिस के हाथों कैच आउट कराया। कोहली ने 44 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के की मदद से 61 रन बनाए। कोहली के आउट होने के बाद ग्‍लेन मैक्‍सवेल क्रीज पर आए। इस ओवर में 5 रन बने।

12 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 99/1। फाफ डू प्‍लेसी 32* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

आरसीबी का स्‍कोर 100 रन के पार

मार्क वुड पारी का 13वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर मैक्‍सवेल ने लेग बाई के सहारे सिंगल लिया। चौथी गेंद पर डू प्‍लेसी को लेग बाई का चौका मिला। इसी के साथ आरसीबी की टीम 100 रन के स्‍कोर के पार पहुंची। इस ओवर में 5 रन बने।

13 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 103/1। फाफ डू प्‍लेसी 32* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

 ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने खोले अपने हाथ

अमित मिश्रा पारी का 14वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर मैक्‍सवेल ने सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर मैक्‍सवेल ने कवर्स की दिशा में चौका जमाया। चौथी गेंद पर मैक्‍सवेल ने लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। इस ओवर में 13 रन बने।

14 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 117/1। फाफ डू प्‍लेसी 33* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

बिश्‍नोई के ओवर में लगे तीन छक्‍के

रवि बिश्‍नोई अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। मैक्‍सवेल ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर डू प्‍लेसी ने कवर्स के ऊपर से छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर डू प्‍लेसी ने गगनचुंबी छक्‍का जमाया। बिश्‍नोई ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर डू प्‍लेसी ने पूरी ताकत से शॉट जमाया। गेंद स्‍टेडियम के बाहर गई। आखिरी गेंद पर मैक्‍सवेल ने छक्‍का जमाया। इस ओवर में 20 रन बने।

15 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 137/1। फाफ डू प्‍लेसी 46* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 21* रन बनाकर खेल रहे हैं।

डू प्‍लेसी ने जमाया अर्धशतक

मार्क वुड पारी का 16वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर डू प्‍लेसी ने शानदार छक्‍का जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 35 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। इस ओवर में 9 रन बने।

16 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 146/1। फाफ डू प्‍लेसी 53* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

RCB विशाल स्‍कोर की तरफ बढ़ा

आवेश खान पारी का 17वां ओवर करने आए। ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने पहली ही गेंद पर शानदार छक्‍का जमाया। अगली गेंद पर उन्‍होंने मिडविकेट की दिशा में चिप शॉट खेलकर दो रन लिए। तीसरी गेंद पर मैक्‍सवेल ने लांग ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। चौथी गेंद पर फाफ डू प्‍लेसी ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर मैक्‍सवेल ने कवर्स की दिशा में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 14 रन बने।

17 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 160/1। फाफ डू प्‍लेसी 54* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 35* रन बनाकर खेल रहे हैं।

जयदेव उनादकट के ओवर में खर्च हुए 23 रन

जयदेव उनादकट पारी का 18वां ओवर करने आए। डू प्‍लेसी ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। मैक्‍सवेल ने दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में बाउंड्री हासिल की। तीसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने डीप थर्ड मैन पर ग्‍लेन मैक्‍सवेल का कैच टपका दिया। चौथी गेंद पर डू प्‍लेसी ने वाइड लांग ऑन पर छक्‍का जमाया। उनादकट ने पांचवीं गेंद फुलटॉस डाली, जिस पर डू प्‍लेसी ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जड़ा। आखिरी गेंद पर डू प्‍लेसी ने थर्ड मैन में बाउंड्री जमाई। इस ओवर में 23 रन बने।

18 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 183/1। फाफ डू प्‍लेसी 71* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 40* रन बनाकर खेल रहे हैं।

आवेश का महंगा ओवर

आवेश खान अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। मैक्‍सवेल ने पहली गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्‍का जमा दिया। अगली गेंद पर छक्‍का जमाकर मैक्‍सवेल ने अपने आईपीएल करियर का 14वां अर्धशतक जमाया। उन्‍होंने केवल 24 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। चौथी गेंद पर डू प्‍लेसी ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर डू प्‍लेसी ने दो रन लिए। इस ओवर में 20 रन बने।

19 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 203/1। फाफ डू प्‍लेसी 78* और ग्‍लेन मैक्‍सवेल 53* रन बनाकर खेल रहे हैं।

 आरसीबी ने बनाए 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन

मार्क वुड पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर डू प्‍लेसी ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद भी डॉट डाली। फिर वुड ने वाइड गेंद डाली। चौथी गेंद पर मैक्‍सवेल ने फाइन लेग में शानदार छक्‍का जड़ा। बेहद खूबसूरत शॉट। पांचवीं गेंद पर वुड ने मैक्‍सवेल को क्‍लीन बोल्‍ड किया। ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने 29 गेंदों में तीन चौके और छह छक्‍के की मदद से 59 रन बनाए। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने सिंगल लिया। आरसीबी ने लखनऊ को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्‍य दिया।

सिराज ने किया मेयर्स का शिकार

मोहम्‍मद सिराज पारी का पहला ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर काइल मेयर्स को अपना शिकार बनाया। मेयर्स खाता नहीं खोल सके। सिराज ने ऑफ स्‍टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, जिस पर मेयर्स बल्‍ला अड़ाने गए। मगर गेंद उनके बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्‍टंप पर जाकर लगी। लखनऊ की शुरुआत बिगड़ी। दीपक हुड्डा को आखिरी गेंद पर लेग बाई की बाउंड्री मिली।

1 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 5/1। केएल राहुल 0* और दीपक हुड्डा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

विली का सटीक ओवर

डेविड विली पारी का दूसरा ओवर करने आए। पहली गेंद पर राहुल ने डिफेंस किया। दूसरी गेंद पर राहुल ने जोखिमभरा सिंगल लिया। वो रन आउट होने से बचे। तीसरी गेंद पर हुड्डा ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर हुड्डा ने आगे बढ़कर लांग ऑफ में हवाई शॉट खेला और दो रन लिए। इस ओवर में 5 रन बने।

2 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 10/1। केएल राहुल 2* और दीपक हुड्डा 3* रन बनाकर खेल रहे हैं।

सिराज का किफायती ओवर

मोहम्‍मद सिराज पारी का तीसरा ओवर करने आए। राहुल ने पहली गेंद पर फ्लिक करके स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेला और बाउंड्री हासिल की। दूसरी गेंद पर राहुल ने सिंगल लिया। इस ओवर में 6 रन बने।

3 ओवर के बाद आरसीबी का स्‍कोर 16/1। केएल राहुल 7* और दीपक हुड्डा 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

पार्नेल ने ओवर में झटके दो विकेट

वेन पार्नेल पारी का चौथा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर दीपक हुड्डा ने शानदार चौका जमाया। चौथी गेंद पर पार्नेल ने दीपक हुड्डा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट की राह दिखाई। दीपक हुड्डा ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। लखनऊ को लगा दूसरा झटका। आखिरी गेंद पर पार्नेल ने क्रुणाल पांड्या को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया। क्रुणाल पांड्या खाता नहीं खोल पाए।

4 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 23/3। केएल राहुल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

 स्‍टोइनिस ने जमाई बाउंड्री

डेविड विली पारी का पांचवां ओवर करने आए। राहुल ने पहली गेंद पर हल्‍के हाथों से मिड ऑन की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर सिराज ने डीप मिडविकेट में मार्कस स्‍टोइनिस का मुश्किल कैच छोड़ दिया। स्‍टोइनिस ने शॉर्ट गेंद पर हवाई शॉट खेला और सिराज मिड ऑन से दौड़ते हुए कैच पकड़ने गए। मगर गेंद उनके हाथ पर लगकर झटक गई।आखिरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने मिड ऑफ और कवर्स के बीच से चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने।

 पावरप्‍ले आरसीबी के नाम

वेन पार्नेल आरसीबी के लिए पारी का छठा ओवर करने आए। पहली तीन गेंदों पर बल्‍लेबाजों ने सिंगल लिए। फिर दो गेंदें डॉट रही। आखिरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 7 रन बने। पावरप्‍ले आरसीबी के नाम रहा।

विली के ओवर में बने 6 रन

डेविड विली पारी का सातवां ओवर करने आए। इस ओवर में 6 सिंगल आए।

7 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 43/3। केएल राहुल 14* और मार्कस स्‍टोइनिस 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।

स्‍टोइनिस ने पटेल की जमकर की धुनाई

हर्षल पटेल पारी का आठवां ओवर करने आए। स्‍टोइनिस ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जड़कर पटेल का स्‍वागत किया। अगली गेंद पर प्‍वाइंट की दिशा में स्‍टोइनिस ने चौका जमाया। तीसरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने लांग ऑफ की दिशा में करारा चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर स्‍टोइनिस ने प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने सिंगल लिया। इस ओवर में 17 रन बने।

8 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 60/3। केएल राहुल 14* और मार्कस स्‍टोइनिस 31* रन बनाकर खेल रहे हैं।

स्‍टोइनिस खेल रहे धुआंधार पारी

कर्ण शर्मा पारी का 9वां ओवर करने आए। स्‍टोइनिस ने पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का लगाकर शर्मा का स्‍वागत किया। अगली गेंद पर उन्‍होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका जमाया। आखिरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने डीप प्‍वाइंट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 16 रन बने।

9 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 76/3। मार्कस स्‍टोइनिस 46* और केएल राहुल 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

स्‍टोइनिस ने छक्‍का जमाकर अर्धशतक पूरा किया

शाहबाज अहमद पारी का 10वां ओवर करने आए। स्‍टोइनिस ने दूसरी गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से छक्‍का जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्‍होंने 25 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्‍के की मदद से पचासा पूरा किया। आखिरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने काउ कॉर्नर की दिशा में छक्‍का जड़ा। इस ओवर में 15 रन बने।

10 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 91/3। मार्कस स्‍टोइनिस 59* और केएल राहुल 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

कर्ण शर्मा ने किया स्‍टोइनिस का शिकार

कर्ण शर्मा पारी का 11वां ओवर करने आए। दूसरी गेंद पर स्‍टोइनिस ने लांग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। चौथी गेंद पर कर्ण शर्मा ने स्‍टोइनिस को डीप प्‍वाइंट पर शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। ऑलराउंडर ने 30 गेंदों में 6 चौके और पांच छक्‍के की मदद से 65 रन बनाए। लखनऊ को चौथा झटका लगा। निकोलस पूरन क्रीज पर आए। आखिरी गेंद पर पूरन ने वाइड लांग ऑन पर छक्‍का जमाया। इस ओवर में 14 रन बने और एक विकेट आया।

11 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 105/4। केएल राहुल 18* और निकोलस पूरन 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

सिराज ने किया राहुल का शिकार

मोहम्‍मद सिराज पारी का 12वां ओवर करने आए। पहली ही गेंद पर उन्‍होंने राहुल को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। केएल राहुल ने 20 गेंदों में एक चौके की मदद से 18 रन बनाए। लखनऊ के पांच विकेट गिरे। आयुष बदोनी क्रीज पर आए। दूसरी गेंद पर बदोनी ने मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेलकर चौका जमाया। आखिरी गेंद पर पूरन ने चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने और एक विकेट आया।

12 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 116/5। निकोलस पूरन 10* और आयुष बदोनी 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

पूरन ने जड़ दो छक्‍के

कर्ण शर्मा पारी का 13वां ओवर करने आए। आयुष बदोनी ने दूसरी गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर और मिडविकेट के बीच चौका जमाया। फिर चौथी गेंद पर पूरन ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जमाया। अगली गेंद को पूरन ने एक्‍स्‍ट्रा कवर्स की दिशा में बाउंड्री पार भेजा। लगातार दो छक्‍के। इस ओवर में 20 रन बने।

13 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 136/5। निकोलस पूरन 23* और आयुष बदोनी 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

पटेल की फिर हुई कुटाई

हर्षल पटेल पारी का 14वां ओवर करने आए। पूरन ने फाइन लेग के ऊपर से छक्‍का जमाकर पटेल का गेंदबाजी आक्रमण पर स्‍वागत किया। पांचवीं गेंद पर पूरन ने थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर पूरन ने बेहतरीन पुल शॉट खेलकर छक्‍का लगाया। इस ओवर में 18 रन बने।

14 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 154/5। निकोलस पूरन 40* और आयुष बदोनी 11* रन बनाकर खेल रहे हैं।

निकोलस पूरन का सबसे तेज अर्धशतक

वेन पार्नेल पारी का 15वां ओवर करने आए। पूरन ने दूसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्‍का जड़कर अपने आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक जमाया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केवल 15 गेंदों में तीन चौके और 6 छक्‍के की मदद से पचासा जड़ा। यह इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है। पूरन ने चौका जमाकर ओवर का अंत किया।

15 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 171/5। निकोलस पूरन 55* और आयुष बदोनी 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

 पूरन के हमले से आरसीबी परेशान

डेविड विली पारी का 16वां ओवर करने आए। बदोनी ने दूसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। पूरन ने आखिरी गेंद पर छक्‍का जमाकर मुकाबला रोमांचक बना दिया। इस ओवर में 14 रन बने।

16 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 185/5। निकोलस पूरन 62* और आयुष बदोनी 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

निकोलस पूरन 62 रन बनाकर आउट

मोहम्‍मद सिराज पारी का 17वां ओवर करने आए। आयुष बदोनी ने पहली गेंद पर हल्‍के हाथों से स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेला और तेजी से दो रन लिए। आखिरी गेंद पर मोहम्‍मद सिराज ने आरसीबी को बहुत बड़ी सफलता दिलाई। सिराज ने फुलटॉस गेंद पर पूरन को बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग में शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट कराया। पूरन ने 19 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्‍के की मदद से 62 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

17 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 189/6। आयुष बदोनी 22* रन बनाकर खेल रहे हैं।

 मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर

हर्षल पटेल पारी का 18वां ओवर करने आए। जयदेव उनादकट ने ओवर की दूसरी गेंद पर थर्डमैन की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।

18 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 198/6। आयुष बदोनी 25* और जयदेव उनादकट 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

आयुष बदोनी नाटकीय अंदाज में हुए आउट

वेन पार्नेल पारी का 19वां ओवर डालने आए। पार्नेल ने लगातार दो वाइड गेंदें डाली। लखनऊ का स्‍कोर 200 रन हुआ। बदोनी और उनादकट ने शुरुआती दो गेंदों में दो सिंगल लिए। तीसरी गेंद पर बदोनी ने वाइड लांग ऑन की दिशा में चौका जमाया। अगली गेंद पर बदोनी ने फाइन लेग की दिशा में स्‍कूप शॉट खेलकर छक्‍का जमाया, लेकिन उनका बल्‍ला स्‍टंप पर जाकर लगा। वो हिटविकेट आउट हुए। आयुष बदोनी ने 24 गेंदों में चार चौके की मदद से 30 रन बनाए। बदोनी के बाद मार्क वुड क्रीज पर आए और सिंगल लिया। उनादकट ने आखिरी गेंद पर सिंगल लिया।

19 ओवर के बाद लखनऊ का स्‍कोर 208/7। जयदेव उनादकट 8* और मार्क वुड 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने आरसीबी को 1 विकेट से हराया

हर्षल पटेल आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर उनादकट ने मिड ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर पटेल ने मार्क वुड को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। मार्क वुड 2 गेंदों में 1 रन बनाकर डगआउट लौटे। रवि बिश्‍नोई क्रीज पर आए और प्‍वाइंट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन दौड़ लिए। चौथी गेंद पर बिश्‍नोई ने डीप स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर उनादकट ने लांग ऑन में डू प्‍लेसी को कैच थमा दिया। उनादकट ने 7 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाए। आवेश खान क्रीज पर आए। आखिरी गेंद पर आवेश खान बल्‍ला नहीं अड़ा सके, लेकिन बल्‍लेबाज सिंगल लेने में कामयाब। लखनऊ ने इतिहास रच दिया।

IPL 2023 लखनऊ सुपर जायंट्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स मैच 15 निष्कर्ष (LSG vs RCB IPL 2023 Match 15 Conclusion) :

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को IPL 2023 के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसके घर में आखिरी गेंद पर एक विकेट से मात देकर इतिहास रच दिया। लखनऊ सुपरजायंट्स एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर सबसे बड़े लक्ष्‍य का सफल पीछा करने वाली टीम बन गई है। आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

IPL 2023 में जितने भी मैच हुए उन सभी मैच की Highlights देखने के लिए यहाँ Click कीजिये |