Mahindra Thar Configurations in Hindi | महिंद्रा थार पर लेटेस्ट अपडेट एवं सम्पूर्ण जानकारी

इस पोस्ट में Mahindra Thar पर विस्तृत जानकारी देने वाले है | महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है | कंपनी का हेडक्वॉर्टर मुंबई में स्थित हैं | पहले इस कंपनी को महिंद्रा एंड मोहम्मद के नाम से जाना जाता था लेकिन, साल 1948 में कंपनी ने अपना नाम बदलकर महिंद्रा एंड महिंद्रा रख लिया था | साल 1947 में कंपनी ने एमयुवी और एग्रीकल्चरल ट्रेक्टर के निर्माण और बिक्री से अपने कारोबार के शुरुआत की थी | फिलहाल, ये कंपनी एसयुवी, एमपीवी, पिक-अप, एलसीवी, एचसीवी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, बस, ट्रक और टू-व्हीलर्स सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट बनाती हैं | साल 2011 में महिंद्रा ने कोरियन कंपनी सैगयाँन्ग मोटर को खरीद लिया था | महिंद्रा के प्लांट बंगलुरु,चाकन,हरिद्वार,नासिक और जहीराबाद में स्थित हैं | महिंद्रा स्कार्पियो, एक्सयुवी500 और बोलेरो कंपनी की मशहूर गाड़ियां हैं |

महिंद्रा की वेसे तो कई कारे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं | यह कंपनी भारत में कुल 22 मॉडल लांच कर चुकी हैं और जल्द ही 7 नये मॉडल भी लांच करने की तैंयारी कर रही हैं | भारत में महिंद्रा की अभी जो कारे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं उनमे 15 एसयुवी कारे शामिल हैं | भारत में महिंद्रा की डीलरशिप का बड़ा नेटवर्क हैं | आज की तारीख में कंपनी के देशभर में कुल 490 शोरुम हैं जो देश के 328 अलग-अलग शहरो में स्थित हैं और इनके जरिए कंपनी अपनी सेवाये अलग-अलग शहरो में दे रही हैं और आगे और बेहतर सर्विस देने की कोशिश कर रही हैं | इन सभी मॉडल में सबसे ज्यादा महिंद्रा थर को सबसे ज्यादा पससंड किया जा रहा है |

mahindra_thar_configurations

महिंद्रा थार पर लेटेस्ट अपडेट एवं सम्पूर्ण जानकारी  (Mahindra Thar Configurations)

महिंद्रा थार ने 1,00,000 प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है | कंपनी ने हाल ही में निखत जरीन को “इमर्जिंग बॉक्सिंग आइकन” अवार्ड जीतने पर थार एसयूवी उपहार के रूप में दी है | जल्द ही थार एसयूवी में पुराना बेस वेरीएंट एएक्स फिर से शामिल किया जा सकता है|

महिंद्रा थार की कीमत 9.99 लाख रूपये से शुरू होती है और 16.49 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है |

महिंद्रा थार वेरीएंट – Mahindra Thar Variants :

नई महिंद्रा थार तीन वेरिएन्टस: Mahindra Thar AX (O) और Mahindra Thar LX में उपलब्ध होगी | AX और AX (O) में डीज़ल और पट्रोल इंजन के साथ मैंनुवल ट्रांसमिशन दिया जाएगा | वही एलएक्स में पट्रोल इंजन के साथ आटोमैटिक और डीजल इंजन के साथ मेंनुअल व आटोमैंटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा |

महिंद्रा थार कलर :

थार छह कलर ऑप्शन: एवरेस्ट व्हाइट (नया), ब्लेज़िंग ब्रोंज (नया), एक्वामरीन, रेड रेज, नापोली ब्लैक और गैलेक्सी ग्रे मं उपलब्ध है |

महिंद्रा थार इंजन और ट्रांसमिशन – Mahindra thar Engine Transmission :

महिंद्रा थार तीन इंजन ऑप्शन: 2-लीटर टर्बो पेट्रोल (150पीएस/300एनएम), 2.2-लीटर डीजल (130पीएस/300एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (118पीए/300एनएम) में उपलब्ध है| सभी इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुवल गिअरबॉक्स स्टैण्डर्ड मिलता है, जबकि 2-लीटर टर्बो पट्रोल और 2.2-लीटर डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है | थार कार फोर-व्हील-ड्राइव और रिअर-व्हील-ड्राइव दोनों ऑप्शन मै उपलब्ध है |

mahindra thar engine cc

महिंद्रा थार माइलेज – Mahindra Thar Mileage (ARAI) :

डीजल मैन्युअल : 15.2 किलोमीटर प्रति लीटर

डिजल आटोमेटिक : 9 किलोमीटर प्रति लीटर

पेट्रोल मैन्युअल :  15.2 किलोमीटर प्रति लीटर

पेट्रोल आटोमेटिक : 9.16 किलोमीटर प्रति लीटर

महिंद्रा थार फीचर – Mahindra Thar Features :

थार की फीचर लिस्ट में एलईडी डीआरएल के साथ हेलोजन हेडलैंप, 7.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्राइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ), ऑटो एसी, क्रुज कंट्रोल, स्टीयरींग माउंटेड कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में डिजिटल एमआईडी शामिल है| इसके अलावा इसमें वाशेबल इंटीरियर और रिमूवेबल रूफ पैनल भी दिए गए है|

महिंद्रा थार सेफ्टी फीचर – Mahindra Thar sefty features :

पेसेन्जर सेफ्टी के लिहाज से इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर स्टैण्डर्ड मिलते हैं |

महिंद्रा थार कम्पेरिजन – Mahindra Thar Comparison :

महिंद्रा थार फ़ोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी को टक्कर देगी | प्राइस के मौर्चे पर इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, एमजी एस्टर, स्कोडा कुशाक, फोक्सवैगन टाइगन, टोयोटा हाइराइडर और मारुती सुजुकी ग्रैंड विटारा कॉम्पैक्ट एसयुवी से भी हैं |

महिंद्रा थार रिव्यु – Mahindra Thar Review :

महिंद्रा थार हमेशा अपनी प्राइस के हिसाब से अपने को एक सही एसयुवी साबित करने में नाकामयाब साबित हुई है | इसकी ऑफ रोडिंग क्षमताओ को छोड़ दिया तो कोई भी इसे रेगुलर बेसिस पर इस्तेमाल की जा सकने वाली अच्छी एसयुवी मजी कहेगा मगर अब, महिंद्रा ने ऐसी शिकायतों को दूर करते हुए इसे एक अर्बन एसयुवी बना दिया है जी ऑफ रोडिंग के कम में भी आ सकती | इसमें आपको वैसे कम्फर्ट और फीचर्स नही मिलेंगे जो एक दूसरी कॉम्पैक्ट एसयुवी में मिलते है, मगर ये अपने लुक्स के कारण एक अलग तरह के ग्राहको को काफी पसंद आति है | कंपनी ने नई थार के साथ छोटे-मोटे प्रयोग कर इसमें काफी हद तक कुछ कमियों को दूर कर दिया है | यदि आप कार रखने के शोकीन है तो इसे अपने गराज में दूसरी या तीसरी कर के तौर पर खरीदकर रख सकते है | हां यदि आप पहली बार ही कोई कॉम्पैक्ट एसयुवी खरीदने जा रहे है तो इस बारे में थोड़ा पर सोच विचार कर ले |

महिंद्रा थार एक्सिटीरियर डिजाइन – Mahindra Thar Exterior Design :

किसी को बिना नाराज किये एक पुराने डिजाइन को अपडेट करना काफी मुश्किल होता है, मगर महिंद्रा ने ये कम एकदम सही ढंग से करके दिखाया है | इस बात से भी इंकार नही किया जा सकता कि नई थार का लुक रेंगलर 2 डोर जैसा लगता है | नई थार ना केवल पहले से कई ज्यादा मॉडर्न लुक वाली एसयुबी बन गई है बल्कि इसका रोड प्रेजेंस भी पहले से काफी बेहतर हो गया है |  सडको पर हम जब नई थार को लेकर मिकलते तो हमें रास्ते में एक भी ऐसा शख्स नही मिला जिसने एसयुवी को पलट क्र देखा न हो | इसका हर पैनल काफी मोटा कर दिया गया है, वही 18 इंच के नए व्हील काफी अच्छे ढंग से डिजाइन किये गए है और इसकी लम्बाई (+65मिलीमीटर), चौड़ाई (+129मिलीमीटर) और व्हीलबेस (+20मिलीमीटर) बड़ गया है | हालाँकि इसकी ऊंचाई अब कम हो गई है, भले ही आप हार्ड टॉप या कन्वर्टीबल सॉफ्ट टॉप ही क्यों ना लें | एक नए ज़माने की एसयुवी होने के साथ-साथ थार 2020 में कुछ पुराने या यू कहे तो विंटेज एलिमैनट्स भी मौजूद है | इसमें हटाए जा सकने वाले दरवाजो के लिए डोर हिंजेस, हुड पर बोनट क्लैप्स, स्कवायर शेप के टेललेप्स और तेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील जैसे फीचर्स दिए गए है |

mahindra_thar_exterior_design

इसकी फ्रंट ग्रिल रेट्रो स्टाइलिंग लिए हुए है जिससे इसका फ्रंट काफी हद तक महिंद्रा ग्रैंड की याद दिलाता है| इसमें फेंडर पर एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप का फीचर दिया गया है, मगर हेडलाइट्स और फागलैप्स में हेलोजन बल्ब का इस्तेमाल किया गया हैं | नई थार की फ्रंट विंडशील्ड पर दो ऊंट के प्रतिक चिन्ह दिए गए है तो वही रियर विंडशील्ड पर पेड़ की शाख का प्रतिक चिन्ह दिया गया है | इसके अलावा फ्रंट बंपर, फ्रंट फेंडर, व्हील, मिरर और टेललैम्प्स पर ‘थार’ की ब्रांडिंग की गई है | यदि आप महिंद्रा सैग्यान्ग की रेक्सटन को देखेंगे तो ये बात समझ आ जाएगी की महिंद्रा को बेंजिंग से इतना प्यार क्यों है |

नई थार में फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप, कनवरटेबल और हार्ड टॉप तीन प्रकार की फैक्ट्री फिटेड रूफ दी गई है | इसके न्यू जनरेशन माडल में कनवरटेबल सॉफ्ट टॉप और हार्ड टॉप ऑप्शन पहली बार दिए गए है| सबसे अच्छी बात ये है कि सभी रूफ फैक्ट्री फिटेड है | महिंद्रा थार जीप माडल में फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप का ऑप्शन केवल एंट्री लेवल वेरिएंट में ही मिलेगा| वही, कनवरटेबल और हार्ड टॉप ऑप्शन एएक्स (ऑप्शन) और एलएक्स वेरिएंट में दिए जाएंगे | नई थार में 6 कलर रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, गैलेक्सी ग्रे, एक्व़ामरींन, रॉकी बैज और नापोली ब्लैक का ऑप्शन मिलेगा | आश्चर्य की बात ये हे कि इसमें व्हाइट कलर का ऑप्शन नही रखा गया है |

महिंद्रा थार की इंटीरियर डिजाइन – Mahindra Thar Interior Design :

नई थार मै जो सबसे बड़ा और अच्छा बदलाव हुआ है वो इसका इंटीरियर पार्ट है | पहेले वाली थार केवल ऑफ रोडिंग के शोकीनों को ही पसंद आया करती थी, जिसे एक फ़ेमिली कार तो बिल्कुल नही माना जाता था| पुरानी थार मै फीचर्स के नाम पर केवल बेसिक सा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एसी ही दिया गया था जो की किसी बजट हैचबैक मै भी मिल जाते है|

एक नही थार के केबिन मै प्रवेश करते ही आपको एक अलग सा अनुभव होगा | इसमें ब्रांड न्यू डैशबोर्ड दिया गया है जो दिखने मै काफी शानदार लगता है | क्लासिक ऑफ़ रोड एसयूवी की तरह इसके डैशबोर्ड को काफी फ्लैट रखा गया है, जिससे आप विंडशील्ड को अपने नजदीक पाते है | इसके डैशबोर्ड को आईपी 54 वाटरप्रूफ रेटिंग दी गई है| हालाकि, इस रेटिंग के हिसाब से इसे पॉवर वाश के बजाए किसी कपड़े से ही साफ़ किया जाए तो ज्यादा बेहतर है |

mahindra_thar_interior_design

इसमें इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक की क्वालिटी काफी मोटी और अच्छी मेहसूस होती है, क्योकि इसमें एक से ज्यादा टैक्सचर्स का इस्तेमाल नही हुआ है | हमे इसकी फ्रंट पैसेंजर साइड पर दिए गए सीरियल नंबर और थार की ब्रांडिंग काफी पसंद आई | इसके इंटीरियर मैं प्रैक्टिकैलिटी भी नज़र आती है जहां गियर लिवर के आगे बड़ा सा स्टोरेज स्पेस दिया गया है और उसमे दो युएसबी पोर्ट, एक ऑक्स पोर्ट और 12 वाल्ट का सॅाकेट दिया गया है| इसके अलावा फ्रंट पैसेंजर और ड्राइवर सीट के बिच में दो कप होल्डर्स भी दिए गए है |

इसके आलावा कंपनी ने थार के मौजुदा मॅाडल में छोड़ी गई कमियों को न्यू जनरेशन मॉडल में पूरा कर दिया है| उधारहण के तौर पर इसमें दी गई सीटबेल्ट को लंबे कद का पैसेंजर भी आराम से बांध सकता है| स्टीयरींग और पैडल के बीच अब मिसअलाइनमेंट नही होता है, वही एयर कान, इंफोटेनमेंट सिस्टम और ट्रांसफर लिवर केस तक पहुंच भी आसान हो गई है |

हालांकि नई महिंद्रा थार में कुछ कमियां भी मौजूद है| जैसे कि इसके फूटवेल एरिया में बायां पैर रखने के लिए जगह की कमी पड़ती है | यहां तक कि इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में डैड पैडल और फुटवैल एरिया में सेंट्रल पैनल नही दिया गया है | इससे लंबे और छोटे कद के ड्राईवरों को काफी परेशानी होती है |

नई थार में लंबे कद के ड्राईवरों को अच्छा हेडरूम और निरूम स्पेस मिलता है | नई थार में पहले की तरह साइड फेसिंग रियर सीट्स कांन्फिग्रेशन में भी उपलब्ध होगी | इसमें रियर सीटों पर बैठने के लिए फ्रंट सीट बैकरेस्ट पर रिलीज बटन दिया गया है जिसे दबाते ही फ्रंट सीट आगे हो जाती है | इसके बाद बनने वाले गपे में जो कि बहुत चौड़ा है उसमे से एक औसत साइज़ का व्यक्ति थोडा कमर झुककर रियर सिटो पर जा सकता है |

4 पैसेंजर के लिए तो ये कार अच्छी है, अच्छे हेडरूम और शोल्डर रूम मिलने के कारण यहाँ 6 फूट तक के चार लम्बे व्यक्ति कंफट्रेबल होकर बैठ सकते है | हालांकि इसमें फ्रंट सीटो पर फूटवेल एरिया मै जगह की कमी पड़ती है जिससे सिटिंग पोजीशन अच्छी नही मिल पाती है | इसके हार्डटॉप मॅाडल मै भी रियर विंडो पूरी तरह से नही खुलती है | रियर सीट पर बेठने वालों के लिए बड़े एडजस्टेबल हेडरेस्ट और रोल पर केज पर लगी 3-पॉइंट सीटबेल्ट का फीचर दिया गया है | इसके अलावा इसकी रियर सीट्स फोल्डेबल भी है |

महिंद्रा थार में सुरक्षा – :

पैसेंजर की सेफ्टी के लिए थार के 2020 मॅाडल में डूएल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, ईएसपी, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, आईएसओंफिक्स और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर दिए गए है | ऑफ रोडिंग के लिए इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और टायर पोजीशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए गये है | हालांकि इसमें रियर कैमरा नही दिया गया है |

महिंद्रा थार की खूबियां और पसंद की जाने वाले चीज़े :
  • इसका आकर्षण डिजाईन और रोड प्रजेस पहले से काफी अच्छा हो गया हैं|
  • 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध
  • ऑफ़ रोडिंग के लिहाज से पहले से बेहतर हुआ डिजाईन| डिपार्चर एंगल,ब्रेकओवर एंगल और ग्राउंड क्लीयरेंस में भी हुआ सुधार
  • टेक्नोलॉजी : ब्रैक बेस्ड डिफरेंशियल लॅाकिंग सिस्टम, ऑटो लॅाकिंग रियर मैकेनिकल डिफरेंशियल, लो रेंज के साथ शिफ्ट ऑन द फ्लाय 4*4,ऑफ़ रोड गेज के साथ 7 इंच टचस्क्रीन, एंड्रॅायड ऑटो, एप्पल कारप्ले और नेविगेशन हैं|
  • पहले से बहुत अच्छे हुई इंटिरीयर क्वालिटी, फैमिली को बैठाने जितना मिलेगा स्पेस|
  • केबिन के नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनैस के लेवल में हुआ सुधार|
  • पहले से ज्यादा कॉन्फिग्रेशन: सॉफ्ट टॉप, फिक्स्ड हार्ड टॉप और कंवर्टिबल सॉफ्ट टॉप 6 और 4 सीटर वर्जन में उपलब्ध हैं |
महिंद्रा थार की खामियां और नापसंद की जाने वाली चीजे :
  • शार्प ब्रेकर से गुजरने पर केबिन में झटके महसूस होते हैं|
  • बॉडी रोल की समस्या
  • रियर विंडो का ना खुलना
  • बाये पैर को आराम से रखने के लिए फुटवेल एरिया में स्पेस की कमी| बी पिलर के मोटे होने से बाहर देखने में होती हैं परेशानी
  • ज्यादा कम्फर्टेबल, प्रैक्टिकल और फीचर रिच कॉम्पैक्ट/सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नही हैं |

ऑटोमोबाइल क्षेत्र से सम्बंधित लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट जानने के लिए यहाँ क्लिक करे |