Mahindra XUV 300 Mileage | महिंद्रा XUV 300 माइलेज

इस पोस्ट में हम Mahindra XUV 300 Mileage और सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है | महिंद्रा अपनी एक्सयुवी 300 पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है जिसके चलते ग्राहकों को कार पर एक लाख रुपये तक की बचत हो सकती है | Mahindra XUV 300 की कीमत 8.41 लाख रुपये से शुरू होती है जो 14.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है | Mahindra XUV 300 चार वेरिएंट W4, W6, W8 और W8(O) में उपलब्ध है | Mahindra XUV 300 5 सीटर है जिसमे पांच पैसेंजर्स आसानी से बेठे जा सकते है | इंजन स्पेसिफिकेशन: एक्सयुवी 300 तीन इंजन ऑप्शन: 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल (110पीएस/200एनएम), 1.2 लीटर टीजीडीआई टर्बो पेट्रोल (130पीएस/200एनएम) और 1.5-लीटर डीजल (117पीएस/300एनएम) में उपलब्ध है | इसमें टीजीडीआई टर्बो इंजन के साथ केवल 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है जबकि कबी दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया  है |

इस 5 सीटर एसयूवी कार में सुनरूफ, क्रुज़ कंट्रोल, एंड्राइड ऑटो पर एप्पल कारप्ले स्पोर्ट्स करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन सेंसिंग वाईपर्स, ऑटो एसी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए है | इसमें सात एयरबैग, कार्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते है| महिंद्रा एक्सयुवी300 कार का कंपेरिजन हुंडई वेन्यू, मारुती ब्रेजा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र, निसान मैग्नाइट, किया सोनेट और रेनो काइगर से है| महिंद्रा एक्सयुवी300 की कीमत 8.41 लाख से शुरू होकर 14.14लाख तक जाती है| महिंद्रा एक्सयुवी300 कुल 21 वेरिएंट्स में उपलब्ध है- ऐक्स्युवी300 का बेस मॅाडल डब्लू4 है और टॉप वेरिएंट महिंद्रा एक्स्युवी300 डब्लू8 एएमटी ऑप्शनल डीजल की प्राइस रू. 14.14 लाख है|

महिंद्रा XUV 300 की एक्सटीरियर डिजाईन – Mahindra XUV 300 Exterior Design :

mahindra xuv 300 mileage

Mahindra XUV 300 को सैग्यॅान्ग टिवोली के प्लेटफार्म पर बनाया गया है| मगर दोनों कारों में थोड़ा बहुत अंतर है | सबसे पहले, कार के बूट स्पेस को काटकर इसकी लम्बाई की 200 मिलीमीटर तक छोटा कर दिया गया है | अब इसकी लम्बाई 4195 मिलीमीटर से सीधे 3995 मिलीमीटर रह गई है | नतीजतन, साइड से देखने पर XUV 300 काफी अजीब सी दिखाई देती है | XUV 300 का ग्राउंड क्लीयरेंस टिवोली से 167 मिमी ज्यादा है | भले ही इसे थोडा उठा दिया गया हो, मगर मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों की तुलना में इसका ग्राउंड क्लीयरेंस अब भी कम है| सगमेंट में सबसे बड़े व्हीलबेस वाली XUV 300 215/60 आर 17 टायर के साथ आत्मविश्वास से भरी नज़र आती है| डिजाईन के मामले में XUV 300, टिवोली जैसे है लेकिन महिंद्रा का कहना है कि इसका हर पैनल टिवोली से अलग है |

इसकी पतली सी ग्रिल की XUV 500 जैसा क्रोम स्लॉट ट्रीटमेंट दिया गया है| हैडलैंप के अंदर मौजूद डे-टाइम रनिंग एलईदी लैंप इस XUV को एक अलग लुक दे रही है| साइड से एसयूवी300 हमें हुंडई क्रेटा की याद दिलाती है| इसके ए-पिलर, रूफलाइन और रूफ रेल इसे क्रेटा जैसा दिखने में योगदान देते है| अगर ये कार थोड़ी ऊची होती तो शायद इसके एसयूवी लुक को और मजबूती मिल पाती, इसके डायमंड कट अलॉय व्हील कार को एक प्रीमियमलुक देने के लिए काफी है| कार का रियर पार्ट भी काफी प्रीमियम दिखाई देता है| इसकी बनावट थोड़ी उठी हुई सी नजर आती है और इसके टेललैंप को काफी ऊंचाई पर फिट किया गया है| तेललैंप में भी एलईडी एलिमेंट का इस्तेमाल किया गया है| कुल मिलाकर यहां इसका लुक टिवोली से काफी अलग है |

महिंद्रा XUV 300 इंटीरियर डिजाईन – Mahindra XUV 300 Interior Design :

mahindra xuv 300 mileage

एक्सयुवी300 भले ही एक्सयुवी500 से छोटी है, मगर इसमें ज्यादा प्रीमियम अहसास हप्ता है| कार के केबिन में टू-टोन कलर किया गया है| हल्के कलर में आ रही इसकी लैदर सीटें देखने पर सेगमेंट से ऊपर की लगती है| कार में सीटो की कुशनिंग भी काफी अच्छी है जिससे कोनों पर बेठने में भी काफी आराम मिलता है| सीटों पर हलके रंग का प्रयोग होने से इनके गंदे होने की संभावना ज्यादा रहती है | कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखने वाली जानकारी को पड़ पाना काफी आसान है| इसके डिस्प्ले पर ही इनके कंट्रोल बटन भी दिए गए है | हालांकि सेंट्रल अनलॉक स्विच, स्टीयरिंग व्हील के स्टॉक और डोर रिलीज़ लीवर काफी दोयम दर्जे के दिखाई देते है | कार के सेंटर कंसोल सिस्टम को आजकल की कारों में दी जाने वाली फ्लोटिंग स्क्रीन और कम से कम बटन देकर अच्छा बनाया जा सकता था | एक अच्छी ड्राइविंग पोजीशन पर आने के लिए ड्राईवर कार के स्टीयरिंग को अपने हिसाब से एडजस्ट क्र सकता है |

mahindra xuv 300 mileage

ड्राईवर को ज्यादा कम्फर्ट देने के लिए हाइट एडजस्टेबल सीट भी दी गई है | मगर इसके फुटरेस्ट काफी छोटे है जो आराम नही दे पाते है| लंबे सफर के दौरान ड्राईवर के बाएं पैर को ज्यादा परशानी अति है | कार की सेकंड रो की बात की जाए तो इसमें सीटों और कुशनिंग काफी आरामदेह है| यहां 6 फुट तक के कद पीला पैसेंजर को भी अच्छा खासा नि-रूम और हेडरूम मिलता है| पीछे की सीटों पर एक जैसी कद-काठी वाले तीन पैसेंजर आराम से बेठ  सकते हैं| हालांकि इसके व्हीलबेस और चौढ़ाई को देखकर उम्मीद की जा रही थी कि इसमें ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट मिलेगा पर ऐसा हुआ नही| इसमें चार्जिंग पॉइंट की भी काफी कमी खलती है| टीवोली के प्लेटफार्म पर एक नई सब-4 मीटर एसयुवी तैयार करने के लिए एक्सयुवी300 को पीछे से 200 मिलीमीटर तक कटा गया है| इस कारण कार में बूट स्पेस के लिए आप  इसकी पिछली सीटों को मोड़कर थोड़ी ज्यादा जगह बना सकते है| कुल मिलाकर इसका बूट स्पेट मुकाबले में मौजूद अन्य कारों के मुकाबले काफी कम है|

Mahindra XUV 300 कारों की सुरक्षा

सब-4 मीटर एसयुवी सेगमेंट में एक्सयुवी300 इकलौती गाड़ी है जिसमे चारों व्हील पर डिस्क ब्रैक दिए गए है| इसके अलावा कार में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, कॉर्नरिंग ब्रैक कंट्रोल, ड्यूल एयरबैग और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट सभी वेरिएंट में दी गई है| कार के टॉप वेरिएंट में 7 एयरबैग ड्राईवर सके लिए नी एयरबैग समेत दिया गया है| कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्रामिंग बेस्ड सेफ्टी फीचर में ट्रैक्शन कंट्रोल, रोलओवर मिटिगेशन, ब्रैक फेड फीचर कंपनसेशन और हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर दिया गया है| इसमें रियर सीट पर बिच में बेठने वाले पसेंजर के लिए थ्री पॉइंट सीट बेल्ट भी दिया गया है|

महिंद्रा XUV 300 का परफारमेन्स – Mahindra XUV 300 Performance :

Mahindra XUV 300 में डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन का विकल्प दिया गया है| इसका 1.2 लीटर टर्बोचाजर्ड़ पेट्रोल इंजन टाटा नेक्सन की तरह 110 पीएस पावर जनरेट कर सकता है| टॅार्क देने के मामले में एक्सयुवी300 सेगमेंट की सबसे टॉप कार है| इसका पेट्रोल इंजन 200एनएम की टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है | हमने यहां कार के डीज़ल वेरिएंट को चलाकर देखा है। यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा क्रमश: 115 पीएस पावर और 300 एनएम टॉर्क देने में सक्षम है। कार के पेट्रोल और डीज़ल इंजन फिलहाल केवल 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में ही उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध एक्सयूवी300 आल व्हील ड्राइव वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इस वेरिएंट के भारत में उपलब्ध होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है ।

इसमें मराज़ो वाला 1.5 लीटर 4 सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया गया है।  महिंद्रा ने इस इंजन को दोबारा से ट्यून किया है। कार के केबिन में इंजन की आवाज़ और थोड़े वाइब्रेशन को महसूस किया जा सकता है। यही चीज़ हमें मराज़ो में महसूस नहीं हुई थी। Mahindra XUV 300 को चलाते वक्त काफी शानदार अनुभव प्राप्त होता है। 1500 आरपीएम के ऊपर जाते ही कार एकदम से भागने लगती है। 1500 आरपीएम से नीचे जाने पर एक्सयूवी300 का इंजन थोड़ा सुस्त पड़ जाता है। कार के क्लच काफी हल्के हैं ऐसे में सिटी में भी ये कार काफी स्मूथ चलती है। हालांकि इसके लंबे गियर लिवर के कारण गियर को शिफ्ट करना थोड़ा मुश्किल बना देता है।हमने हाल ही में कार के पेट्रोल वर्जन का माइलेज टेस्ट किया है।

इससे हमें सिटी और हाइवे पर क्रमश: 12.16 किलोमीटर प्रति लीटर और 14.25 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्राप्त हुआ।कार के स्टीयरिंग पर दिए गए नॉर्मल, कंफर्ट और स्पोर्ट मोड से इसके स्टीयरिंग का वज़न बदल जाता है। हमने इसको कंफर्ट मोड पर चलाकर देखा जहां हमें कार को इधर उधर मोड़ने में कोई दिक्कत नहीं आई। हमने एक्सयूवी300 को हर तरह के रास्तों पर चलाकर देखा। इस दौरान महसूस हुआ कि कार के सस्पेंशन को काफी अच्छे से ट्यून किया गया है। ये स्पीड ब्रेकर और गड्ढ़ो से आने वाले झटकों को केबिन तक नहीं पहुंचने देते हैं। खराब सड़कों पर भी इसे हाई स्पीड पर चलाया जा सकता है और इस दौरान भी ये काफी शांत रहती है। इसके ब्रेक भी आपको हमेशा सुरक्षा की कभी कमी महसूस नहीं होने देते हैं |

 महिंद्रा XUV 300 में वेरिएंट – Mahindra XUV 300 Variants :

महिंद्रा एक्सयूवी चार वेरिएंट W4, W6, W8 और W8(O) में उपलब्ध है। यह पर्ल व्हाइट, डी-सेट सिल्वर, रेड रेज,एक्वा मरीन, सनब्रस्ट ऑरेंज,नपोली ब्लैक कलर में मिलती है। टॉप वेरिएंट डब्ल्यू8 (ओ) में ड्यूल-टोन कलर का विकल्प भी रखा गया है। इस में रेड रेज और एक्वा मरीन के साथ व्हाइट रूफ का विकल्प मिलता है। डब्ल्यू4 बेस वेरिएंट है, इस में सभी बेसिक फीचर दिए गए हैं जो एक कार में होने चाहिए। यह वेरिएंट उन लोगों के लिए सही है जो टैक्सी या कमर्शियल इस्तेमाल के लिए कार खरीदना चाहते हैं। डीज़ल वेरिएंट पेट्रोल से 60,000 रूपए महंगा है। इसमें आपको ऑडियो सिस्टम मिलता है जो मनोरंजन के लिहाज से काफी काम का फीचर है। अगर आप सीमित बजट में पर्सनल यूज के लिए कार खरीद रहे हैं तो भी ये आपके लिए सही साबित हो सकती है। इस में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, की-लैस एंट्री और ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर मिलेंगे।महिन्द्रा एक्सयूवी300 डब्ल्यू6 बेस वेरिएंट से ऊपर वाला वेरिएंट है।

इसकी कीमत डब्ल्यू4 से करीब 60,000 रूपए ज्यादा है। इस में कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। हमारा मानना है कि आप इस वेरिएंट के बजाय इससे ऊपर वाला वेरिएंट यानी डब्ल्यू8 लें, इसमें आपको ज्यादा फीचर मिलेंगे।डब्ल्यू8 टॉप वेरिएंट से नीचे वाला वेरिएंट है। इस में बड़े व्हील, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप और कई जगह क्रोम फिनिश दी गई है जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं। सुरक्षा के लिए इस में ईएसपी, एंटी-रोल मिटिगेशन और होल्ड असिस्ट जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं जो आपकी सेफ्टी को ऊपर वाले वेरिएंट से ज्यादा पुख्ता करते हैं।

इसमें कई कंफर्ट फीचर भी दिए गए हैं जो आपकी राइडिंग को शानदार बनाते हैं। इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है। अगर आपके पास टॉप वेरिएंट जितना बजट नहीं है तो हम आपको डब्ल्यू8 वेरिएंट लेने की सलाह देंगे। डब्लयू8(ओ) एक्सयूवी300 का टॉप मॉडल है। इस लिहाज से इसमें सभी वेरिएंट से ज्यादा फीचर दिए गए हैं। इसमें  पैसेंजर की सुरक्षा को काफी पुख्ता किया गया है। सेगमेंट की यह इकलौती कार है जिसमें आपको सात एयरबैग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 3-पॉइंट सीटबेल्ट मिलेंगे। अगर आपके पास बजट की कमी नहीं है तो टॉप वेरिएंट डब्ल्यू8 (ओ) खरीदना सही रहेगा।

Mahindra XUV 300 की खूबियां और खामियां
Mahindra XUV 300 पसंद की जाने वाली चीज़े
  • पावरफुल डीज़ल इंजन हाइवे पर ओवरटेकिंग को आसान बना देता है।
  • स्टीयरिंग पर काफी अच्छी ग्रिप बनती है जिससे कार को चलाने में मज़ा आता है।
  • खराब सड़कों पर भी सफर काफी आरामदायक रहता है।
  • उच्च स्तर के सेफ्टी और सुविधापूर्ण फीचर से प्रीमियम कार वाली फील आती है।
Mahindra XUV 300 नापसंद की जानें वाली चीज़ें
  • पीछे की सीटें ज्यादा कंफर्टेबल नहीं है और बैठने के लिए जगह भी काफी कम मिलती है।
  • कार के पैनल की फिटिंग, स्विच और स्टॉक्स की क्वालिटी अच्छी नहीं है। इससे कार की प्रीमियम फीलिंग का स्तर थोड़ा गिरने लगता है।
  • कार का बूट स्पेस काफी कम है। इसलिए इसे एक फैमिली कार नहीं कहा जा सकता।
FAQ :
Conclusion :

ऑटोमोबाइल क्षेत्र से सम्बंधित लेटेस्ट न्यूज़ और अपडेट जानने के लिए यहाँ क्लिक करे |