लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स | LSG vs PBKS IPL 2023 Highlights Match 21

इस पोस्ट में हम LSG vs PBKS IPL 2023 Match 21 की सम्पूर्ण Highlights देने वाले है | | इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 21वां मैच आज (15 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा | दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा | लखनऊ और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले में रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है | केएल राहुल की टीम पिछले दो मैचों से अजेय है, ऐसे में उसके हौसले बुलंद हैं | जबकि पंजाब की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है | शिखर धवन की टीम इस मैच के जरिए वापसी करना चाहेगी |

lsg vs pbks ipl 2023 highlights match 21

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बीते साल की तरह इस वर्ष भी IPL 2023 में लाजवाब प्रदर्शन कर रही है | इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में लखनऊ ने जीत के साथ आगाज किया| पहले मुकाबले में उसने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया| उसे बाद सीएसके के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा| लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत दर्ज कर केएल राहुल की टीम ने जबरदस्त वापसी की| उधर पंजाब की टीम ने भी अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते थे| लेकिन बाद में टीम लय बरकार नहीं रख पाई, जिसके चलते उसे पिछले 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी |

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर होगी | लगातार दो मैच हार चुकी पंजाब की टीम इस मैच के जरिए वापसी करना चाहेगी |

LSG vs PBKS IPL 2023 Highlights Match 21

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन टीम :-

  • के एल राहुल
  • काइल मेयर्स
  • दीपक हुड्डा
  • मार्कस स्टॉयनिस
  • क्रुणाल पंड्या
  • निकोलस पूरन
  • आयुष बदोनी
  • आवेश ख़ान
  • युद्धवीर सिंह
  • मार्क वुड
  • रवि बिश्नोई

पंजाब की प्लेइंग इलेवन टीम :-

  • अथर्व तायडे
  • मैथ्यू शॉर्ट
  • हरप्रीत सिंह भाटिया
  • सिकंदर रज़ा
  • सैम करन
  • जितेश शर्मा
  • शाहरुख़ ख़ान
  • कगिसो रबाडा
  • राहुल चाहर
  • हरप्रीत बराड़
  • अर्शदीप सिंह

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

शिखर धवन आज के मैच में नहीं खेल रहे। कंधे में लगी चोट के कारण वह टीम में शामिल नहीं है। सैम करन आज कप्तानी करेंगे। करन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

KL Rahul के साथ काइल मेयर्स करेंगे ओपनिंग

शिखर धवन के बिना उतरी पंजाब किंग को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। लखनऊ के लिए केएल राहुल और काइल मेयर्स ओपनिंग कर रहे हैं।

पहले ओवर में बने सात रन

मैथ्यू शॉर्ट ने पंजाब के लिए पहला ओवर किया। ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर काइल मेयर्स ने शानदार सिक्स लगाया। अगली तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना।1 ओवर के बाद LSG का स्कोर- 7/0 था |

दूसरे ओवर में भी बने 7 रन

अर्शदीप ने दूसरा ओवर किया। इस ओवर की पहली गेंद वाइड रही। चौथी गेंद पर केएल राहुल ने शानदार चौका मिला। इस ओवर में कुल 7 रन बने। 2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 14/0 था |

मेयर्स और राहुल ने दी ठोस शुरुआत

तीसरे ओवर में 10 रन बने। इस ओवर में मेयर्स और राहुल दोनों ने एक-एक चौका मारा। राबाडा के ओवर में दो सिंगल भी बने। 3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 24/0 था |

चौथे ओवर में स्कोर पहुंचा 40 के नजदीक

पंजाब के लिए चौथा ओवर कप्तान सैम करन ने किया। पहली पांच गेंदों पर करन ने मात्र तीन रन दिए थे। आखिरी गेंद पर मेयर्स ने सिक्स जड़ा। इस ओवर में कुल 9 रन बने। 4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 33/0, राहुल 13 रन और मेयर्स 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ की पारी के पांच ओवर समाप्त

लखनऊ की पारी के पांच ओवर समाप्त हो गया है। रबाडा के इस ओवर मेंं 9 रन बने। इस ओवर में मेयर्स ने पुल करते हुए डीप स्क्वायर लेग पर गजब का सिक्स मारा। फील्डर बस गेंद को निहारते रहे। 5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 42/0 था |

पंजाब पर लखनऊ का दबदबा

लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल 22 और मेयर्स 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले पावरप्ले में लखनऊ ने बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए हैं। छठवें ओवर में 7 रन बने। 7वें ओवर में मात्र 3 रन बने। 7 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 52/0 था|

लखनऊ का गिरा पहला विकेट

लखनऊ सुपर जायंट्स को आठवें ओवर में पहला झटका लगा। हरप्रीत ने मेयर्स को आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई। हरप्रीत के ओवर में मात्र तीन रन बने। मेयर्स के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा बल्लेबाजी करने आए हैं।  8 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 55/1 था |

दीपक हुड्डा लौटे पवेलियन

सिकंदर रजा ने पंजाब को दूसरी सफलता दिलाई। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को रजा ने अपनी गुगली में फंसाया। हुड्डा गुगली नहीं पढ़ पाए और LBW हो गए। वह दो रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 62 के स्कोर पर लखनऊ को दूसरा झटका लगा है। 9 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 64/2,  केएल राहुल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

लखनऊ के पारी के 10 ओवर समाप्त

लखनऊ पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। सैम करन के ओवर में 2 चौके लगे। एक राहुल ने जड़ा दूसरा क्रुणाल पांड्या ने लगाया। इस ओवर कुल 10 रन बने। 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 74/2 था|

आईपीएल में केएल राहुल के चार हजार रन पूरे

केएल राहुल ने 105 इनिंग में 4000 रन पूरे किए। राहुल से पहले क्रिस गेल ने 112 पारियों में, डेविड वॉर्नर ने 114, विराट कोहली ने 128 और एबी डीविलियर्स ने 131 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था।

12 ओवर में भी मात्र 6 रन

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल 43 रन बनाकर क्रीज पर हैं। क्रुणाल पांड्या ने 14 रन बना लिए हैं। टीम का नेट रन रेट 7.83 का है। 12वें ओवर में मात्र 6 रन बने। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 94/2 था|

केएल राहुल ने पूरा किया अर्धशतक

14वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल का यह अर्धशतक 40 गेंद पर आया है। क्रुणाल पांड्या उनका बखूबी साथ दे रहे हैं। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 108/2, राहुल 54 रन, क्रुणाल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

एक ही ओवर में लगे दो झटके

15वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ को तीसरा झटका लगा। रबाडा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए क्रुणाल पांड्या शाहरुख खान को कैच थमा बैठे। बाउंड्री पर शाहरुख ने दो अटैंप में कैच पकड़ा। अगली ही गेंद पर निकोलस पूरन का भी विकेट गिरा। शाहरुख खान ने ही पूरन का कैच पकड़ा।

15वें ओवर में गिरे दो विकेट

रबाडा ने पंजाब की तरफ से 15वां ओवर किया। इस ओवर में मात्र तीन रन बने और दो विकेट गिरे। केएल राहुल और मार्क स्टाइनिस क्रीज पर मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 112/4, राहुल 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16वें ओवर में बने 15 रन

राहुल चाहर के ओवर में स्टाइनिस ने दो लगातर सिक्स लगाए। इस ओवर में कुल 15 रन बने। नेट रन रेट में इजाफा  हुआ है। 7.87 रन प्रति ओवर बन रहे हैं। 16 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 126/4 था|

17वें ओवर में बने 12 रन

रबाडा ने 17वां ओवर किया। इस ओवर में केएल राहुल ने गजब का सिक्स लगाया। केएल राहुल 66 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। स्टाइनिस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।  17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 138/4 था|

लखनऊ को लगा पांचवां झटका

18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टाइनिस का विकेट गिरा। वह विकेट के पीछे लपके गए। आउट होने से पहले स्टाइनिस ने 15 रन बनाए। सैम करन ने आउट किया। आयुष बडोनी बल्लेबाजी करने आए हैं। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 143/5 था |

लखनऊ को लगा छठवां झटका

अर्शदीप ने 19वें ओवर में केएल राहुल को आउट कर लखनऊ को छठवां झटका दिया। राहुल ने 74 रन बनाए। इस ओवर में 9 रन बने। 19 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर- 152/6 था |

आखिरी ओवर में गिरे दो विकेट

सैम करन ने आखिरी ओवर किया। इस ओवर में 7 रन बने और दो विकेट भी गिरे। शाहरुख खान ने दोबारा एक शानदार कैच पकड़ा। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट नुकसान पर 159 रन बनाए। पंजाब को जीत के लिए 160 रन बनाने होंगे।

पंजाब की बल्लेबाज़ी शुरू

युद्धवीर में मिली पहली सफलता

युद्धवीर ने पहले ही ओवर में विकेट हासिल की। अथर्व तायडे को शून्य पर आउट किया। पंजाब ने पहले ओवर में एक रन बनाए। प्रभसिमरन को इंम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर भेजा। राहुल चाहर की जगह पर खेलेगे| 1 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 1/1 था |

दूसरे ओवर में मैथ्यू शॉर्ट का तूफान

आवेश खान ने लखनऊ के लिए दूसरा ओवर किया। पहली ही गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट ने चौका जड़ा। अगली गेंद डॉट रही। अगली दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए। अगली दो गेंद डॉट रही। दूसरे ओवर में 12 रन बने। 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 13/1 था |

प्रभसिमरन हुए क्लीन बोल्ड

युद्धवीर ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका दिया। प्रभसिमरन शानदार चौका जड़ा। अगली ही गेंद पर वापसी करते हुए युद्धवीर ने प्रभसिमरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। बल्लेबाजी के लिए हरप्रीत आए हैं। 4 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 28 रन लगे हैं। मैथ्यू शॉर्ट 19 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि हरप्रीत सिंह 5 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।4 ओवर के बाद पंजाब 28/2 के स्कोर पर था |

लय में मैथ्यू शॉर्ट

5 ओवर का खेल हो चला है और युद्धवीर ने एक और कमाल का ओवर फेंकते हुए महज 5 रन खर्च किए हैं। पंजाब के स्कोर बोर्ड पर 37 रन लग चुके हैं। शॉर्ट अच्छी लय में दिख रहे हैं और वह 27 पर पहुंच गए हैं।

शॉर्ट चले पवेलियन

मैथ्यू शॉर्ट की 22 गेंदों पर खेली गई| 34 रनों की पारी का अंत कृष्णप्पा गौतम ने कर दिया है। शॉर्ट बेहद खराब शॉट खेलकर पवेलियन की ओर लौट रहे हैं। पंजाब की टीम अब मुश्किल में है और तीसरा विकेट 45 के स्कोर पर गंवा दिया है।

लखनऊ के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा

8 ओवर का खेल हो गया है और लखनऊ के गेंदबाजों का अब तक का भौकाल देखने को मिला है। पंजाब किंग्स ने अपने स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 53 रन लगा दिए हैं। सिकंदर रजा 4 और हरप्रीत सिंह 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अगले 11 ओवर में पंजाब को 99 रनों की दरकार

9 ओवर का खेल हो चला है और पंजाब किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 61 रन लग चुके हैं। सिकंदर रजा 5 और हरप्रीत सिंह 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। अगले 11 ओवर में पंजाब को जीत के लिए 99 रनों की दरकार है।

शॉर्ट अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके

60 गेंदों में पंजाब को 92 रनों की दरकार, 10 ओवर का खेल हो चुका है और पंजाब किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 68 रन लग चुके हैं। सिकंदर रजा और हरप्रीत सिंह एक साझेदारी जमाने में जुटे हुए हैं। बची हुई 60 गेंदों में अब पंजाब को 92 रन बनाने हैं।

पंजाब को लगा एक झटका

क्रुणाल पांड्या ने हरप्रीत भाटिया की पारी का अंत कर दिया है। हरप्रीत 22 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे हैं और पंजाब ने अपना चौथा विकेट 75 के स्कोर पर गंवा दिया है।

12वें ओवर में बने 7 रन

पंजाब के बल्लेबाज सिकंदर रजा ने कृष्णप्पा के गेंद पर शानदार सिक्स जड़ा। 12ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 82/4 था |

सिकंदर रजा की ताबड़तोड़ बैटिंग

सिकंदर रजा ने 13वें ओवर में 17 रन लिए। इस ओवर में सिकंदर रजा ने दो सिक्स और एक चौका लाया। 14वें ओवर में 9 रन लिए। 15वें ओवर में सैम करन का विकेट गिरा। साथ ही 7 रन भी बने। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 115/5 पर था |

सिकंदर रजा ने आईपीएल में जड़ा पहला अर्धशतक

जिम्बाब्वे के हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा। वहीं सैम करन के आउट होने के बाद शाहरुख खान बल्लेबाजी के लिए आए है। पहली गेंद पर सिक्स जड़ा है। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 128/6, सिकंदर रजा 50 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

पंजाब को लगा सातवां झटका

18वें ओवर में विश्नोई ने मैच में रोमांच मोड़ ला दिया है। पांचवीं गेंद पर सेट बल्लेबाज सिकंदर रजा को आउट कर मैच में रोमांच लगा दिया। सिकंदर रजा ने 57 रन बनाए। पंजाब को जीत के लिए 18 रन चाहिए। 18 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर- 140/7 पर था |

पंजाब ने लखनऊ को 2 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबला में 2 विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 7 रन चाहिए था। शाहरुख खान क्रीज पर थे। पहली दो गेंद पर शाहरुख खान ने दो-दो रन लिए। तीसरी गेंद पर चौका मारकर पंजाब को जीत दिला दी।

FAQ :

Q1. आज का आईपीएल मैच 2023 किसने जीता ? | Who won today IPL match 2023 ?
Answer : IPL 2023 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया जिसमे पंजाब किंग्स ने 2 विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया।

Q2. एलएसजी बनाम पीबीकेएस किसने जीता है ? | Who has won LSG vs PBKS ?
Answer : पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबला में 2 विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 7 रन चाहिए था। शाहरुख खान क्रीज पर थे। पहली दो गेंद पर शाहरुख खान ने दो-दो रन लिए। तीसरी गेंद पर चौका मारकर पंजाब को जीत दिला दी।

Conclusion :

IPL 2023 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया जिसमे पंजाब किंग्स ने 2 विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 7 रन चाहिए था। शाहरुख खान क्रीज पर थे। पहली दो गेंद पर शाहरुख खान ने दो-दो रन लिए। तीसरी गेंद पर चौका मारकर पंजाब को जीत दिला दी।

IPL 2023 में जितने भी मैच हुए उन सभी मैच की Highlights देखने के लिए यहाँ Click कीजिये |