लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद | LSG vs SRH IPL 2023 Highlights Match 10

इस पोस्ट में हम LSG vs SRH IPL 2023 Match 10 की सम्पूर्ण Highlights देने वाले है | नमस्कार ! इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन शुरु हो चूका है | सीजन का 10वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच लखनऊ में गुरुवार को खेला जायगा | IPL 2023 में आज (7 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आमना-सामना होगा | दोनों टीमें लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी | इससे पहले दोनों टीमों के बीच केवल एक ही मुकाबला हुआ है | IPL 2022 में हुए इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने 12 रन से हैदराबाद को शिकस्त दी थी | IPL 2023 में लखनऊ का यह तीसरा मैच होगा | इस टीम ने अपना पहला मैच जीता था | वहीं दूसरे मैच में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था | उधर, सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी |

lsg vs srh ipl 2023 highlights

लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइजर्स हैदराबाद (LSG vs SRH IPL 2023 Highlights)

लखनऊ सुपर जाइंट्स :- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयेर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन(विकेटकीपर), नविन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वाप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्रोई, मयंक यादव |

सनराइजर्स हैदराबाद :- एडन मार्कराम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, हैरी ब्रूक, मयंक डागर, फजलहक फारुकी, अकील होसेन, कार्तिक त्यागी, हेनरिक क्लासेन, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, नीतीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, आदिल रशिद, संवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, मार्को जॉनसेन |

हैदराबाद को करनी होगी वापसी

सनराइजर्स 2021 मैं अंतिम और पिछले साल 10 टीमों के बीच आठवें स्थान पर रहा था | इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उसका दारोमदार मार्कराम के नेतृत्व कौशल पर टिका है | इस बार टूर्नामेंट के शुरुआत में टीम पहला मैच हारकर आखिरी पायदान पर है |

LSG vs SRH :- लखनऊ की टीम पहले गेंदबाजी करेगी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया | लखनऊ की टीम पहले गेंदबाजी करेगी | पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उसने पहले गेंदबाजी ही की थी, तब उसे हार का सामना करना पड़ा था |

हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है | अनुभव मयंक अग्रवाल के साथ अनमोलप्रीत सिंह क्रीज़ पर हैं | लखनऊ के लिए गेंदबाजी की शुरूआत कायेल मेयर्स ने की |

सनराइजर्स को लगा बड़ा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा | वह क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हो गए | सात गेंद पर आठ रन बनाकर उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को कैच थमा दिया | सनराइजर्स ने तीन ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए हैं | अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर हैं |

पावरप्ले में सनराइजर्स ने बनाए 43 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने छह ओवर में एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं | अनमोलप्रीत सिंह 21 गेंद पर 27 और राहुल त्रिपाठी आठ गेंद पर सात रन बनाकर नाबाद हैं | टीम को इकलौटा झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा है |

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा दोहरा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद क्रुणाल पांड्या ने आठवें ओवर में लगातार दो झटके दिए | उन्होंने पांचवी गेंद पर अनमोलप्रीत सिंह को एलबीडब्लू किया | अनमोलप्रीत 26 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए | उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया | उनके बाद बल्लेबजी के लिए आए सनराइजर्स के नए कप्तान एडेन मार्कराम खाता खोले बगैर आउट हो गए | वह पहली ही गेंद क्रुणाल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया | सनराइजर्स ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 50 रन बना लिए हैं | राहुल त्रिपाठी के साथ हैरी ब्रुक क्रीज पर हैं |

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा चौथा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका रवि बिश्रोई ने दिया | उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर हैरी ब्रुक को आउट कर दिया | ब्रुक को विकेटकीपर निकोलस पूरन ने स्टंप कर दिया | वह चार गेंद पर तीन रन ही बना सके | सनराइजर्स ने नौ ओवर में चार विकेट पर 55 रन बनाए हैं |

सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 14 ओवर में 76/4

सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 ओवर में चार विकेट पर 76 रन बना लिए हैं | राहुल त्रिपाठी 29 गेंद पर 23 और वाशिंगटन सुंदर ने 17 गेंद पर नौ रन बना लिए हैं | दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी कर ली है |

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा पांचवा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवा झटका यश ठाकुर ने दिया | उन्होंने राहुल त्रिपाठी को आउट दिया | त्रिपाठी ने 41 गेंद पर 35 रन बनाए | उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए |

लखनऊ को मिला आसान लक्ष्य

लखनऊ सुपर जाएंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने आसान लक्ष्य दिया है | हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए | लखनऊ को 122 रन का लक्ष्य दिया है | उसके लिए राहुल त्रिपाठी ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 35 रन बनाए | अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंद पर 31 रन बनाए | अब्दुल समद 10 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे | वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंद पर 16 रन बनाए |

लखनऊ की तेज शुरुआत

122 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले ओवर में 13 रन बनाए हैं | कायेल मेयर्स और कप्तान राहुल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है | दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और ये दोनों मुश्किल पिच पर बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे | दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 24 रन है |

सनराइजर्स को मिली पहली सफलता

सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता फजहलहक फारुकी ने दिलाई | उन्होंने पांचवे ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक कयेल मेयर्स को आउट कर दिया | मेयर्स 14 गेंद पर 13 रन बनाकर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे | केयल राहुल और दीपक हुड्डा क्रीज़ पर हैं |

भुवनेश्वर ने दीपक हुड्डा को किया आउट

भुवनेश्वर कुमार ने सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरी सफलता दिलाई | उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट किया | दीपक ने भुवनेश्वर के इस ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया था | इस अनुभवी गेंदबाज ने बदला लेते हुए दीपक को आउट कर दिया | दीपक ने 8 गेंद पर 7 रन बनाए | लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना दिए हैं | केएल राहुल के साथ कुणाल पांड्या क्रीज पर हैं |

मजबूत स्थिति में लखनऊ

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम जीत की और बढ़ गइ है | उसने 9 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं | कप्तान के एल राहुल 22 गेंदों पर 30 और कुणाल पांड्या 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं | लखनऊ को जीत के लिए 66 गेंद पर 50 रन बनाने हैं |

कुणाल पांड्या आउट

लखनऊ सुपर जाइंट्स को तीसरा झटका उमरान मलिक ने दिया | उन्होंने 13 ओवर की दूसरी गेंद पर विकेटकीपर अनमोलप्रीत सिंह के हाथों कैच कराया | कुणाल ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए |

पूरन ने छक्के से किया मैच का अंत

सनराइज हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया | उनका निर्णय गलत साबित हुआ | हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन ही बना सकी | जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया |

लखनऊ के लिए कप्तान के एल राहुल ने सबसे ज्यादा 35 और कुणाल पंड्या ने 34 रन बनाये | मैच का समापन निकोलस पूरन ने छक्के के साथ किया | उन्होंने 16 ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन को छक्का मारा | वह छह गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे |

मार्कस स्टोइनिस ने 13 गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए |  हैदराबाद के लिए आदिल राशिद ने सर्वाधिक दो विकेट लिए | भुव्नेश्वेर कुमार, फजहलहक फारुकी और उमरान मलिक को एक-एक सफलता मिली |

IPL 2023 में जितने भी मैच हुए उन सभी मैच की Highlights देखने के लिए यहाँ Click कीजिये |