टॉप 5 बॉलीवुड मूवी 2023 | Top 5 Bollywood Movies 2023

वैसे तो बॉलीवुड में 2023 में कई सारी फिल्में भारतीय सिनेमा को दी बाकि ऐसी कुछ खास फिल्में जो दर्शको को काफी पसंद आई दर्शको के हिसाब से वो फिल्में जिनमें आपको कॉमेडी,एक्शन,क्राइम और सस्पेंस जैसे अलग अलग जायके का स्वाद चखने मिलेगा जो दर्शको को काफी पसंद आयेगा उनमे से कुछ फिल्मो के नाम है छतरीवाली,कुत्ते,पठान,मिशन मजनु,गाँधी गोडसे (एक युद्ध) |

top_5_bollywood_movies_2023

टॉप 5 बॉलीवुड मूवी 2023 में आपको क्या मसाला देखने को मिलेगा

1. छतरीवाली (Chhatriwali)

chhatriwali_movie_download

छतरीवाली बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह की कॉमेडी ड्रामा फिल्म हैं जिसमे कॉमेडी के साथ साथ ही सोशल मैसेज भी देने की कोशिश की गयी है| कहानी सान्या ढींगरा नाम की एक लड़की के इर्द गिर्द लिखी गयी हैं जो एक केमिस्ट्री जिनीयर हैं | लेकिन नौकरी के अवसरों में कमी होने के कारण उसे एक कंडोम टेस्टर की जॉब मज़बूरी में करनी पड़ती हैं| जो काम मज़बूरी से शुरू किया था उसका महत्व जानने के बाद सान्या निकल पड़ती हैं बच्चों को सेक्स एजुकेशन का ज्ञान देने लेकिन यह काम उनके लिए इतना आसान नही होता| अब कौन-कौन सी समस्या हैं जो सान्या के सामने आती हैं| छतरीवाली फिल्म का निर्देशक तेजस प्रभा विजय देउस्कर द्वारा किया जा रहा हैं फिल्म में रकुलप्रीत सिंह लीड रोल में नज़र आई हैं| साथ ही फिल्म के निर्माता रोनी स्कुवाला हैं| फिल्म में छायांकन सिद्धार्थ वसानी एवं संपादन श्रुति बोरा के द्वारा किया गया हैं| साथ ही फिल्म में अन्य कलाकार सुमित व्यास, सतीश कौशिक, राजेश ताईलेंन्ग और प्राची शाह पंड्या भी मुख्य भूमिका में दिखे हैं| यह फिल्म 20 जनवरी 2023 को OTT प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज हुई हैं|

छतरीवाली फिल्म के गीत (गाने)

छतरीवाली फिल्म में (टाइटल ट्रेक) “छतरीवाली वाली” की  सिंगर सुनिधि चौहान हैं इस टाइटल ट्रैक को लोगो ने काफी पसंद किया इसके अलावा फिल्म में और भी कई गाने हैं जो इस प्रकार हैं | फिल्म में गाना “मैं तेरी ही रहूँ” के सिंगर अखिल सचदेवा,शिर्ली सेतिया हैं | फिल्म में “स्पेशल एडिशन कुड़ी” के सिंगर सुनिधि चौहान,गंदर्न्व देवन हैं| फिल्म में गाना “टूट ही गया” के सिंगर हिमानी कपूर और दुर्गेश आर राजभट्ट हैं| इन सभी सिंन्गरो के द्वारा फिल्म में गाने दिये गये हैं |

आलोचनात्मक समीक्षा छतरीवाली फिल्म के प्रति

  • अमर उजाला के द्वारा कहा गया हे कि फिल्म “छतरीवाली” एक ऐसी फिल्म हैं जिसे किशोर एवं बच्चों को जरुर देखने के लिए कहना चाहिये और हो सके तो राज्यसरकारों को यह फिल्म सारे जूनियर हाई स्कूलो में मुफ्त में दिखाने की पहल करनी चाहिये|
  • जागरण के द्वारा कहा गया कॉमेडी का सहारा लेकर जनसंख्या नियंत्रण,महिलाओं की सेहत, गर्भपात, गर्भनिरोधक जैसे कई अहम मुद्दों पर पैडमैंन, हेलमेट, जनहित में जारी कई फिल्में बनी हैं| रकुलप्रीत सिंह अभिनीत फिल्म छतरीवाली भी इन्ही मुद्दों के आसपास घूमती हैं|

2. कुत्ते (Kuttey)

kuttey_movie_download

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड की डार्क एक्शन और थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी को कुछ पुलिस अफसरों और कुछ गैंगस्टर के बीच चलने वाली नोक झोक पर आधारित हैं लेकिन ट्विस्ट यह की पुलिस वाले ईमानदार की जगह बेईमानी को अपना धर्म मानते हैं| सबके मन में पैसो का लालच और अपनी जरुरत होती है| इतने में पता चलता हैं की पैसे से भरी एक एटीएम वेन शहर से गुजरने वाली है तभी दोनों पार्टिया (गैंगस्टर और पुलिस) वेन को लुटने का प्लान बनाते हैं अब आपको देखना होगा की चुहे बिल्ली के इस खेल में कैश किसके हाथ लगेगा|  फिल्म में आपको अर्जुन कपूर, तब्बू, कोनकोना सेन शर्मा, राधिका मदान और नसरुद्दीन शाह जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओ में देखने को मिलेंगे| इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के द्वारा किया जा रहा हैं| फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, कोकणा सेन, नसरुद्धीन शाह, कुमुद मिश्रा और राधिका मदनान मुख्य रूप में नजर आयेंगे| फिल्म का ट्रेलर 20 दिसम्बर 2022 को रिलीज हुआ हैं| यह फिल्म 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज हो गयी थी|

कुत्ते फिल्म के गीत (गाने)

कुत्ते फिल्म के सभी गाने म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने दिए हैं| फिल्म में गीत “आवारा डॉग्स” के सिंगर विशाल ददलानी हैं| गीत “फिर धन ते नन” के सिंगर सुखविंदर सिंह विशाल ददलानी है| गीत “एक और धन ते नन” के सिंगर ज्योति नुरान हैं| गीत आजादी के सिंगर सुखविंदर सिंह हैं| फिल्म में “वाट लगी” गाने के सिंगर अवधूत गुप्त हैं| फिल्म में कुत्ते (टाइटल ट्रैक) के सिंगर रेखा भारद्वाज हैं| “खूब की खुशबू” के सिंगर सुनिधि चौहान हैं |

आलोचनात्मक समीक्षा कुत्ते फिल्म के प्रति

  • फिल्मीबीट हिंदी के द्वारा बताया गया हैं कि एक डेब्यू डायरेक्टर के रूप में| आसमान भारद्वाज की कोशिश तारीफ लायक हैं| एक उलझी व्यंगात्मक कहानी और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की हैं| इस तरह की फिल्मों में तुलना की “कुत्ते” बहुत गहरी या जटिल नही हैं| लेकिन कोई शक नही हैं कि यह मनोरंजक हैं|
  • जागरण के अनुसार फरहाद अहमद देहिवी की सिनेमैंटोग्राफी की तारीफ करनी होगी,इस फिल्म को वह कही से भी अंधेरे में खोने नही देते हैं|

3. पठान (Pathaan)

pathaan_movie_download

पठान बॉलीवुड में 2023 में अब तक की सबसे बड़ी फिल्म हैं | इसका क्रेज भारत में ही नही पूरी दुनिया को देखने मिला है| यह एक स्पाई ड्रामा फिल्म है जिसमे आपको दमदार एक्शन भी देखने को मिलेगा | कहानी सालो से गायब एक  स्पाई एजेंट की है जो अपने देश को बचाने के लिए मौत के मुह से बाहर आ जाता है| इसमें दिखाया जाता है कि एक तेजतरार क्रिमिनल जिम रक्तबीज नामक वायरस का इस्तेमाल करके इण्डिया को बर्बाद करना चाहता हैं| लेकिन ऐसा उसके लिए नही बिल्कुल भी आसान नही हैं| क्योकि ऐसा करने से पहले उसे पठान से टकराना होगा अब इन दोनों की टक्कर में जीत किसकी होगी यह आपको फिल्म देखने पर पता चल जायेगा| फिल्म में आपको शाहरुख़ खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नीड रोल में देखने को मिलेगे| ये फिल्म साल 25 जनवरी 2023 में रिलीज हो रही हैं| इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते हुये दिखे हैं|  फिल्म में बुर्ज खलीफा पर जबरदस्त एक्शन सीन दिखाया गया हैं| पठान से 25 जुलाई 2022 को अत एक्ट्रेस दीपिका का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया हैं| फिल्म का टीजर 2 नवम्बर 2022 को रिजल्ट किया गया हैं और ट्रेलर 10 जनवरी 2023 को जारी किया गया हैं| फिल्म का पहला गाना “बेशर्म रंग” 12 दिसम्बर 2022 को रिलीज किया गया हैं |

पठान फिल्म के गीत (गाने)

इस फिल्म के गानों को लोगो के द्वारा काफी पसंद किया गया था| इस फिल्म  का गाना बेशर्म रंग को शिल्पा राव ने गाया हैं झुमे जो पठान गाने के  सिंगर अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल ददलानी और शेखर रविजानी हैं| फिल्म में पठान थीम को सिंगर मगदालेना सुपेल ने गाया हैं| फिल्म में जीम थीम गाने को मान्य नारंग और रिया दुग्गल ने गया हैं |

आलोचनात्मक समीक्षा पठान फिल्म के प्रति

  • फ़िल्मी बीट हिंदी के अनुसार 4 सालो के बाद शाहरुख़ खान ने बड़े परदे पर पठान फिल्म के साथ वापसी की हैं और यह कहना गलत नही होगा कि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती हैं| परफेक्ट स्टारकास्ट, दमदार एक्शन और स्केल के साथ पठान यशराज फिल्म की स्पाई यूनिवर्स में आपको एंट्री देती हैं|
  • अमर उजाला के अनुसार शाहरुख खान के लिए फिल्म पठान को एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म होना बहुत जरुरी था और इसमें ये फिल्म पूरी तरह से कामियाब हैं |

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने शाहरुख़ की पठान फिल्म को U/A सेंसर सर्टिफिकेट दिया| इसके अलावा, कई विवादास्पद द्रश्यो को काट दिया गया था और पठान के पहले और दुसरे भाग के लिए अंतिम रनटाइम क्रमशः 1 घंटा 10 मिनिट और 1 घंटा 16 मिनिट निर्धारित किया गया था| अंत में, हमे लगभग 2 घंटे 26 मिनिट का प्लेटाइम मिलता हैं|

पठान फिल्म पर विवाद आखिर क्यों ?

पठान फिल्म के पहले गाने बेशर्म रंग से इस फिल्म की कान्ट्रोवर्सी बेहद तेजी के साथ बढ़ी| गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस गाने में भगवा रंग की बिकनी पहनीं हैं, इस रंग का अपमान कर हिन्दुओ की भावना को ठेस पहुचाई गयी थी| इस पर एक्शन लेते हुए विश्व हिन्दू परिषद् ने फिल्म पठान पर जम कर विरोध किया और फिल्म निर्माताओ को फिल्म पठान से आपत्तिजनक हिस्सों को हटाने के लिए तुरंत कार्यवाही करने के लिए मजबूर किया| इस फिल्म पर टिप्पणी करते हुए भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने शाहरुख़ खान पर आरोप लगाते हुए कहा था  कि बॉलीवुड के कई ऐसे डायरेक्टर और कलाकार हैं, जो कि हिंदुओ का संस्कृति एवं धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाने के लिए सिनेमा बनाते हैं| यहाँ तक की बिहार के मुजफ्फरपुर क्षेत्र की एक अदालत में दायर एक आरोप याचिका के अनुसार, शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण पर उनकी नई फिल्म “पठान” के गीत “बेशर्म रंग” में हिंदुओ की “धार्मिक भावनाओं को गलत रूप से प्रभावित करने का आरोप लगाया था” |

4.मिशन मजनु (Mission Majnu)

mission_majnu_movie_download

देशभक्ति एक ऐसा मामला हैं जिसे फिल्ममेकर सालो-साल से फिल्मों में इस्तेमाल करते आये हैं | अगर देशभक्ति की अलख ठीक से जला दी जाये तो फिल्म लोगो के दिलों को छु जाती हैं | ऐसी ही कुछ अनोखी कहानी हैं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनु 20 जनवरी से ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गयी हैं| नाम से पता चल रहा हैं कि फिल्म में हीरो का एक मिशन होगा और मिशन क्या हैं ये फिल्म के ट्रेलर से ही पता चल जाता हैं पाकिस्तान 1971 का युद्ध हराने के बाद न्यूक्लियर बम बना रहा है और हिंदुस्तान को उसके इस मिशन को नाकाम करना हैं अब जाहिर है ये काम तो हीरो ही करेगा तो पाकिस्तान में दर्जी बनकर रह रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा पर ये जिम्मा आता है जो जाहिर है पूरा होता है सिद्धार्थ पाकिस्तान में एक नेत्रहीन लडकी रिश्मिका मंदाना से शादी कर लेते हैं ये मिशन कैसे पूरा होता हैं और फिर रश्मिका का क्या होता है |

इसके लिए आप यह फिल्म देख सकते है सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में एक दर्जी और एजेंट के रोल में बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रहे है| कॉमेडी से लेकर एक्शन और इमोशन तक सिद्धार्थ मल्होत्रा बिलकुल फिट थे| रश्मिका ऐसी लकड़ी के किरदार में है जो देख नही सकती रश्मिका उस किरदार में काफी प्यारी लग रही हैं और उनकी एक्टिंग भी उन्होंने सधी हुई की है कुमुद मिश्रा भी एजेंट के किरदार में है और उनकी एक्टिंग भी जबरदस्त है| शारिब हाशमी ने भी शानदार एक्टिंग इस फिल्म में की है फिल्म का डायरेक्शन भी काफी अच्छा किया गया है| फिल्म तेजी से मुद्दे पर आ जाती है और कही भी ढीली नही पड़ती है |

इस फिल्म को सबसे बड़ा फायदा 26 जनवरी के आसपास रिलीज होने को मिलेगा जिससे फिल्म को काफी फायदा होगा| देशभक्ति का रंग इस फिल्म में जिस तरह से पिरोया गया हैं| उससे फिल्म को फायदा जरुर होगा| अगर आप सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं रश्मिका मंदाना के फैन हैं तो उन्हें ये फिल्म जरुर पसंद आयेगी और अगर देशभक्ति से जुडी हुई फिल्मों को देखने में रूचि रखते हैं तो यह फिल्म उन लोगो को काफी हद तक पसंद आएगी |

मिशन मजनु फिल्म के गीत (गाने)

इस फिल्म का म्यूजिक भी अच्छा हैं केतन सोढा का म्यूजिक दिल को छुता हैं मजनु फिल्म में गाने काफी हद तक दर्शको को भी पसंद आये| फिल्म में “रब्बा जानदा” के सिंगर जुबिन नौटियाल हैं| सिंगर सोनू निगम और रोचक कोहली के द्वारा भी इस फिल्म का गाना “माटी को माँ कहते हैं” गाया गया हैं|

आलोचनात्मक समीक्षा मिशन मजनु फिल्म के प्रति

फिल्मी बीट के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर “मिशन मजनु” के देशभक्त से लबरेज एक अनसंग हीरो की कहानी हैं| फिल्म कुछ हिस्सों में मजबूत हैं, लेकिन पटकथा के स्तर पर काफी कमिया भी सामने आती हैं|फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुकी हैं जहा आप फिल्म को देख सकते हैं |

5. गाँधी गोडसे (एक युद्ध)

gandhi_godse_movie_download

एक आगामी बॉलीवुड हिस्ट्री ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी द्वारा किया गया है| फिल्म में  महात्मा गाँधी के रोल में दीपक एंटनी और नाथूराम गोडसे के रोल में चिन्मय मान्डलेकर, नजर आए हैं| यह फिल्म गाँधी और गोडसे के विचारो की लड़ाई के बारे में हैं, जो 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज हो रही हैं| इस फिल्म की कहानी हिन्दू मुस्लिम के मध्य हुई भयानक नर संघार से शुरू होती हैं, जिसका दोष गोडसे महात्मा गाँधी को देता है| गोडसे हिंदुओ के विभाजन और दुर्दशा के लिए महात्मा गाँधी को ही जिम्मेदार मानता है जिसके बाद गोडसे गाँधी को शूट कर देता है लेकिन गाँधी जी इस जान लेवा हमले से पुरी तरह से बच जाते है और गोडसे को उसके कृत्य के लिए माफ़ कर देते है| गाँधी जी गोडसे से, जेल में मिलने जाते है और यही से दोनों के मध्य विचारो का युद्ध शुरू हो जाता है| क्या विचार धाराओ की यह जंग उनके मतभेदों को दूर कर पाएगी? यही इस फिल्म की कहानी हैं| फिल्म की शूटिंग 20 सितम्बर 2020 को शुरू की गयी थी| और फिल्म 6 मई 2022 में पुरी हुई| फिल्म की शूटिंग भोपाल और मुंबई में की गई हैं | यह फिल्म सिनेमा घरो में 26 जनवरी 2023 के आस पास देखी जा सकती हैं |

गाँधी गोडसे (एक युद्ध) फिल्म के गीत (गाने)

इस फिल्म के लिए फिल्म पुकार और द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह के बाद राजकुमार संतोषी के साथ अपने तीसरे सहयोग में ए.आर.रहमान द्वारा संगीतबध्द किया गया हैं| निर्देशक संगीतकार की जोड़ी ने दो दशको से अधिक समय तक सहयोग नही किया था, लेकिन इस फिल्म में यह नजर आयेगा |

फिल्म पर विवाद फिल्म में संदर्भ को एक विवाद छिड़ गया था, और कथित तौर पर निर्देशक राजकुमार संतोषी को धमकी मिलने के बाद संतोषी ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी |